फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Auspicious entry of Jain Muni Sangha, welcomed with drums and flower showers

Hisar News: जैन मुनि संघ का मंगल प्रवेश, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Auspicious entry of Jain Muni Sangha, welcomed with drums and flower showers
हिसार। मुनि श्री 108 विशदसागर महाराज, मुनि श्री 108 शिवसागर महाराज तथा एलक श्री 105 वैराग्यसागर महाराज का जैन मुनि संघ शहर में मंगल प्रवेश हुआ। शनिवार को लगभग 250 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे संतों के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्पवर्षा से वातावरण धर्ममय हो उठा। तीनों संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य हैं।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायत, श्री श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और श्री एसएस जैन सभा से जुड़े पदाधिकारियों और समाज के अन्य लोगों ने संतों का भव्य अभिनंदन किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पाद-प्रक्षालन और मंगल आरती के साथ श्रद्धाभाव व्यक्त किया गया। पंचायत अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि लंबे समय बाद शहर को मुनि संघ का सानिध्य मिला है। संघ का प्रवास नागोरी गेट स्थित बड़े जैन मंदिर में रहेगा।
विज्ञापन

मंदिर प्रवेश के बाद पूज्य गुरुदेव ने प्रवचन में कहा कि संत समागम श्रावकों के प्रबल पुण्य का फल है। कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे प्रवचन होंगे। मुनि संघ रविवार दोपहर 2 बजे जहाज पुल स्थित श्री मनहर पारसनाथ अतिशय क्षेत्र के दर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed