फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt to kidnap a teenage girl and a girl, accused caught, calls himself nephew of BJP leader

Hisar News: किशोरी व युवती के अपहरण का प्रयास, आरोपी काबू, खुद को भाजपा नेता का भतीजा बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a teenage girl and a girl, accused caught, calls himself nephew of BJP leader
हिसार। दिवाली की खरीदारी करने शहर जा रही किशोरी और युवती का पिकअप गाड़ी सवार दो लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों की मदद से आरोपी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने खद को भाजपा नेता का भतीजा बताया। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ढंढूर का रहने वाला है और किसी नेता का भतीजा नहीं है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रायपुर गांव के विकास ने बताया कि वह किसी काम से शहर आया था। दोपहर करीब ढाई बजे बाइक पर गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसका बेटा अपनी बहन और चचेरी बहन को दिवाली की खरीदारी के लिए कार से हिसार ले जा रहा था। गांव रायपुर से निकलते ही नहर के पास पिकअप चालक ने उनकी कार के सामने गाड़ी अड़ा दी। इस दौरान बेटी ने फोन कर बताया कि पिकअप गाड़ी सवार उसे और उसकी चचेरी बहन का अपहरण कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। शोर शराबा होने पर लोग आए और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पिकअप चालक ने खुद को भाजपा नेता का भतीजा बताया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed