फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   assembly elections

आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा ताकत पानी पर लगाने वाला हूं : नरेंद्र मोदी

Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
assembly elections
सेक्टर 1-4 में आयोजित विजय संकल्प रैली में मंच से लोगों को अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री नरें? - फोटो : Hisar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में कहा कि हिसार आया हूं और पानी की चर्चा न हो, ऐसा नहीं हो सकता। जिन्होंने हरियाणा में पानी पर राजनीति की, उनको वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान जाता रहा और मेरे देश का किसान पसीना बहाता रहा। अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले दिनों में मैं सबसे ज्यादा ताकत पानी पर लगाने वाला हूं। किसानों को उनके हक का पानी दिलाकर रहूंगा और हिंदुस्तान का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। मोदी शुक्रवार को हिसार के सेक्टर 1-4 में आयोजित 10 हलकों की विजय संकल्प रैली में उपस्थित भीड़ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था खड़ी करने जा रहे हैं, जिससे किसानों को केवल और केवल मौसम के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। आगे आने वाले दिनों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये पानी पर खर्च किए जाएंगे। देश में स्थापित पानी की पुरानी व्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने की जरूरत है और मुझे भरोसा है कि 2024 तक देश इसमें सफल होगा।
विज्ञापन

नारा मोदी बोले, पूरा भीड़ करे
अपने 36 मिनट के भाषण के दौरान पानी के जिक्र पर मोदी ने कहा कि मैं जो ठान लेता हूं ना...। उनकी बात पूरी होने से पहले ही भीड़ से मोदी! मोदी! मोदी! के नारे लगने शुरू हो गए। कुछ देर रुक कर मोदी ने फिर कहा कि हरियाणा का पानी पीया है मैंने भी, एक बार ठान लिया तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आपके हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके बाद मोदी ने कहा- मोदी है... इस बार भी मोदी के वाक्य पूरा करने से पहले ही भीड़ ने नारा लगाया... तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं पानी बोलता हूं, आग वहां लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

370 का जिक्र होते ही लगे मोदी! मोदी! मोदी! के नारे
अपने भाषण के बीच में जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया तो पंडाल में उपस्थित भारी भीड़ ने मोदी! मोदी! मोदी! के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मोदी थोड़ी देर रुके और नारा रुकने पर ही भाषण शुरू किया।

दिल्ली में एसी में बैठकर नहीं मिल सकता प्यार
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि लोकसभा चुनाव के समय वे हिसार नहीं आए थे तो भी उनकी झोली भरने का काम किया था, इसके लिए उन्होंने सर झुकाकर जनता को प्रणाम और धन्यवाद किया। साथ ही बिना नाम लिए कांग्रेसी नेताओं ने पर तंज कसते हुए कहा कि जनता का ये प्यार मुझे दिल्ली में एसी में बैठकर नहीं मिल सकता। हम आते हैं काम करने के लिए और वो आते हैं कारनामे करने के लिए। आज मैं फिर से अपनी झोली भरने की प्रार्थना करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed