फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ashish Gautam of Camri village became assistant manager in Mumbai

Hisar News: कैमरी गांव के आशीष गौतम मुंबई में असिस्टेंट मैनेजर बने

Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ashish Gautam of Camri village became assistant manager in Mumbai
आशीष गौतम।
हिसार। कैमरी गांव के आशीष गौतम का एसबीआई मुंबई में असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) पद पर चयन हुआ है। उनके चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। आशीष शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उनकी बैचलर की शिक्षा जीजेयू से हुई जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी में टाॅप कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। बाद में उन्होंने गांधीनगर के एनएफएसयू नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से साइबर सिक्योरिटी में एमएससी की और यहां भी उन्होंने टाॅप कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्तमान में वे हैदराबाद में कंपनी में कार्यरत हैं। उनके पिता सुरेंद्र गौतम प्राइवेट जाॅब करते हैं तथा माता राज रानी गृहिणी हैं।
विज्ञापन



गुरु दक्ष राजकीय बहुतकनीकी के 46 छात्रों को मिला रोजगार
हिसार। गुरु दक्ष राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के 46 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिली है। संस्थान के कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग विभागों के लगभग 100 छात्रों ने वीवीडीएन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, मानेसर के कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया था। इनमें 39 छात्र कंप्यूटर इंजीनियरिंग से, 3 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से, 2 छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से, 2 छात्र इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन छात्रों को वार्षिक 1.56 लाख रुपये के पैकेज पर ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

संस्थान के टीपीओ डॉ. मुकेश बंसल ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत के लिए पूरी तरह से तैयार करना भी है। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने छात्रों को डिप्लोमा पूरा होने से पहले नौकरी प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष संजीव कुमार, कपिल भोरिया, राजेश गौतम, अजय जांगड़ा, जगदीश चंद्र, रामप्रसाद सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed