फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As soon as the fortnight of catching destitute animals ended, the Municipal Corporation reduced the number of team members.

Hisar News: बेसहारा पशु पकड़ने का पखवाड़ा खत्म होते ही नगर निगम ने घटाई टीम सदस्यों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
As soon as the fortnight of catching destitute animals ended, the Municipal Corporation reduced the number of team members.
हिसार। शहर से बेसहारा पशु पकड़ने का पखवाड़ा खत्म होते ही नगर निगम ने टीम के सदस्यों की संख्या घटा दी। कर्मचारियों की संख्या कम होने से प्रतिदिन पकड़े जाने वाले पशुओं की संख्या भी घट गई है। पशु पकड़ने वाली टीम में शामिल समाजसेवी ने निगम प्रशासन से पशु पकड़ने के लिए और कर्मचारी देने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी निकायों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए 15 से 29 फरवरी तक एक विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इस अभियान के शुरू होने से पहले गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने भी शहर का दौरा किया था। नगर निगम की तरफ से इस अभियान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इसमें निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के अलावा तहबाजारी के कर्मचारियों को भी शामिल किया था ताकि ज्यादा संख्या में पशु पकड़े जा सकें। मगर 29 फरवरी को अभियान पूरा होते ही निगम ने तहबाजारी के कर्मचारियों को टीम से वापस ले लिया।
विज्ञापन

50 का औसत 30 पर पहुंचा
पहले पशु पकड़ने वाली टीम में 22 कर्मचारी शामिल थे। इस टीम ने पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन औसतन 52 पशु पकड़े। निगम की दो गाड़ियां डोभी नंदीशाला के दो-दो चक्कर लगाती थीं। इस पखवाड़े के दौरान निगम ने शहर से 785 नंदी पकड़े। वहीं अब पखवाड़ा खत्म होने के बाद टीम में 14 कर्मचारी बचे हैं। ये कर्मचारी दिनभर में औसतन 32 नंदी पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर अभी भी ढाई हजार नंदी
शहर की सड़कों पर अभी भी ढाई हजार नंदी हैं। समाजसेवी सत्यकाम आर्य की मानें तो डोभी नंदीशाला ही 5 हजार नंदी लेने को तैयार है। वहीं कुरुक्षेत्र गोशाला ने भी एक हजार नंदी लेने पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed