फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As soon as the day sets, the men's toilet of the bus stand gets locked.

Hisar News: दिन ढलते ही बस स्टैंड के पुरुष शौचालय पर लटक जाता है ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
As soon as the day sets, the men's toilet of the bus stand gets locked.
बस स्टैंड के मुख्य शौचालय पर लटका हुआ ताला। 
हिसार। बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर यहां बूथ नंबर-3 के पास बने शौचालय पर शाम छह बजे के बाद ताला लग जाता है। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुरुष शौचालय पर ताला लगा होने के कारण कई यात्री महिला शौचालय में भी चले जाते हैं। जबकि हिसार डिपो से रात 11 बजे चंडीगढ़ की बस रवाना होती है। रातभर अन्य जिलों की बसें भी यहां सवारियां भरती हैं। मगर यात्रियों को शौचालय की सुविधा तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि बस स्टैंड पर कुल तीन बड़े शौचालय बने हुए हैं। एक शौचालय बूथ नंबर-3 तो उसी के पास एक महिला शौचालय बना हुआ है। वहीं, एक अन्य शौचालय बूथ नंबर-17 के पास है। मगर मुख्य शौचालय पर शाम ढलते ही ताला लग जाता है। यह समस्या पिछले काफी समय से चल रही है। कई बार यात्री भी रोडवेज अधिकारियाें के पास शौचालय का ताला खुलवाने के लिए गुहार लगा चुके है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को आवागमन
बस स्टैंड पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता हैं। यहां दो पुरुष शौचालय बने हुए। हालांकि शौचालय में कई सीट लगी हुई हैं। मगर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शौचालय भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे में यहां दो से तीन शौचालय और होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को शौचालय बंद होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि बंद है तो शौचालय खुलवा दिया जाएगा। - डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed