फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aryan is sweating

Hisar News: पदक का रंग बदलने की तैयारी में मैट पर पसीना बहा रहा आर्यन

Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Aryan is sweating
हिसार। राजली के ग्लैक्सी स्पोटर्स स्कूल में रविवार को पहला विशाल कुश्ती दंगल करवाया गया। इस दंगल में हरियाणा के 150 पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दंगल का आयोजन खेल समिति एवं राजली के ग्रामवासियों की ओर से करवाया गया था। दंगल में चार वजन में मुकाबले खेल गए। कुश्ती कोच सुमित किरमारा और राहुल राजली ने बताया कि पहली बार इस दंगल का आयोजन हुआ है। भविष्य में और भी दंगल करवाए जाएंगे। इस तरह के दंगल करवाने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उनकी प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

दंगल में 61 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 7100 रुपये, द्वितीय को 5100, तृतीय को 3100 और चौथे स्थान पर रहे पहलवान को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 52 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम पहलवान को 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100 और चौथे स्थान के पहलवान को 1100 रुपये दिए गए। 43 किलोग्राम और 36 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान के पहलवान को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 और तृतीय स्थान के पहलवान को 1100 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। दंगल के परिणाम में 36 किलोग्राम भारवर्ग में नहला का अंकुश प्रथम, उजाना का रूबेल द्वितीय, गुराना का मोनी तृतीय और कापडो का वंश चौथे स्थान पर रहा।

इसी प्रकार 43 किलोग्राम भारवर्ग में नहला का अंकित प्रथम, उमरा का नितिश द्वितीय, बहबलपुर का तनिश तृतीय और नहला का साहिल चौथे स्थान पर रहा। वहीं, 61 किलोग्राम भारवर्ग में नहला का महेंद्र प्रथम, नहला का ही साहिल द्वितीय, कापडो से नवीन तृतीय और बरवाला से सोमबीर चौथे स्थान पर रहा। 52 किलोग्राम भारवर्ग में इक्कस का हर्ष प्रथम, कापडो से कुलदीप द्वितीय, दिल्ली से नसीब तृतीय और उमरा से दुष्यंत चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed