फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Army soldier raped his fiancee

सेना के जवान ने किया मंगेतर के साथ दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Army soldier raped his fiancee
हिसार। सेना के जवान पर उसकी मंगेतर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉल कॉलोनी निवासी रवींद्र सिंह सेना में कार्यरत है। उसने खुद युवती को पसंद कर रिश्ते के लिए घर वालों से कहा था। आरोप है कि रिश्ते की बात पक्की होने के बाद आरोपी रवींद्र ने अपनी मंगेतर के साथ होटल में दो बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद घरवालों को रिश्ता मंजूर न होने की बात बोलकर शादी के लिए मना कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रवींद्र, उसके चाचा-चाची व अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि रवींद्र मार्च 2020 में उसके चाचा के साथ उनके घर आया था। वहां पर उसने पहली बार उसे देखा था। इसके बाद रवींद्र ने उसके चाचा से रिश्ता करने की बात कही।
विज्ञापन

चाचा ने इस बारे में उनके घर बात की और फिर रवींद्र के परिजनों में बातचीत होने के बाद रिश्ता पक्का हो गया। पीड़िता के अनुसार, शादी होने से पहले ही लॉकडाउन लग गया। इस पर रवींद्र ने कहा कि अपना रिश्ता पक्का हो गया और लॉकडाउन खुलने के बाद शादी कर लेंगे और दोनों में फोन के जरिये बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च 2021 को रवींद्र सेना से छुट्टी लेकर हिसार आया और पार्टी देने के बहाने उसे जिंदल चौक स्थित शुभम होटल में ले गया। वहां पर रवींद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन महीने बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ गलत काम किया और अक्टूबर में शादी करने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार अक्तूबर में रवींद्र बहाना बनाकर शादी से इनकार करने लगा और कुछ दिनों बाद कहा कि उसके घरवाले उसको पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह शादी नहीं करेगा। युवती के अनुसार, जब इस बारे में वह और उसके घरवाले बात करने के लिए रवींद्र के घर गए तो उन्होंने उनको धमकी दी और गालियां दीं। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed