{"_id":"1a92ec423254286ae4963f95c59b2894","slug":"applicant-did-not-get-noc-by-electricity-department-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का दावा फेल, संडे को नहीं मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम का दावा फेल, संडे को नहीं मिली एनओसी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती चुनावों की सरगर्मियों के बीच बिजली निगम के दावे फेल हो रहे हैं। अधिकारियों का दावा था कि रविवार को भी एनओसी के लिए काउंटर खुले रहेंगे, मगर एक-दो जगहों को छोड़कर अधिकांश कार्यालय बंद ही मिले।
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय से लेकर शहर में बने तीनों सब डिवीजनों पर ताले लटके रहे। कहीं फोरमैन छुट्टी पर चला गया, तो कहीं दूसरे कर्मचारी नदारद रहने के कारण उम्मीदवारों को एनओसी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
अब सोमवार को फिर से एनओसी लेने के लिए लाइन में लगना होगा।
29 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख होने के कारण रोज बिजली निगम के कार्यालयों में पंचायती उम्मीदवारों का हुजूम उमड़ रहा है।
सब डिवीजन स्तर पर बने काउंटरों पर बकाया राशि जमा करवाने के बाद ही विभाग की एनओसी उम्मीदवारों को मिल रही है।
इसके लिए बाकायदा चुनाव लड़ने वाले के राशनकार्ड में शामिल सभी सदस्यों का रिकॉर्ड चेक किया जाता है।
कर्मचारियों न मनाई छुट्टी
बिजली निगम के एक्सईएन स्तर के अधिकारी तो यही कहते रहे कि रविवार को भी एनओसी मिलेगी, मगर ज्यादातर कर्मचारियों ने छुट्टी मनाई।
एक-दो ग्रामीण सब डिवीजन लेवल पर तो काउंटर खुले रखे गए, जहां आने वाले पंचायत चुनाव के उम्मीदवार को एनओसी जारी की गई।
वहीं कुछ जगह फोरमैन के छुट्टी पर होने से एनओसी पर उसके साइन नहीं हो सके, जिसके चलते प्रक्रिया लटक गई।
शहर के तीनों सब डिवीजनों पर लटका रहा ताला
शहर में बने तीनों सब डिवीजन कार्यालयों पर ताला लटका रहा। हालांकि तीनों सब डिवीजन शहर में बने होने के बावजूद इनसे कुछ गांव जुड़े हुए हैं। जहां के उम्मीदवारों को यहीं से एनओसी मिलनी है।
विज्ञापन
सातरोड सब डिवीजन के तहत बरवाला व नलवा हलके के कई गांव आते हैं। इसी तरह सिविल लाइन सब डिवीजन में भी गंगवा, आर्यनगर आदि जबकि सिटी सब डिविजन में तलवंडी राणा, जुगलान, बीड़ बबरान आदि गांव जुड़े हुए हैं। जहां से चुनाव लड़ने वालों को एनओसी नहीं मिल पाई।
हमारी तरफ से तो रविवार को काउंटर खोलने के आदेश नहीं थे। हो सकता है कि एक्सईएन ने अपनी तरफ से कोई व्यवस्था करवाई हो। अगर एक्सईएन ने आदेश दिए थे, तो काउंटर खुले रखने चाहिए थे। इस बारे में पता करवाएंगे।
- डीएल हंसु, एसई, हिसार सर्कल
... इध्ार बैंक ने 139 उम्मीदवारों को दी एनओसी ड्यूज
पंचायती चुनावों के मद्ेदनजर उम्मीदवारों के नो-ड्यूज भरने के लिए रविवार को भी सहकारी बैंक खुले रहे। छुट्टी के दिन भी सहकारी बैंक से नो ड्यूज लेने वालों का जमावड़ा लगा रहा।
सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए रविवार को 139 उम्मीदवारों को एनओसी जारी की। हिसार ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए मटका चौक के पास स्थित कृषि विकास सहकारी बैंक पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बनाए गए स्पेशल काउंटर खुले रहे।
बैंक के सहायक प्रबंधक मनफूल सिंह दूत ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे ही ऑफिस पहुंचने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
बैंक में एनओसी देने के लिए स्पेशल काउंटर लगाकर कर्मचारियों की उन पर ड्यूटी लगाई गई, ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़ी।
उन्होंने बताया कि अब तक करीब ढाई हजार लोगों को नो ड्यूज जारी की जा चुकी है और यह सिलसिला 29 दिसंबर तक जारी रहेगा।
22 लाख की हुई रिकवरी
हिसार शहर के साथ-साथ ब्लॉक वार उम्मीदवारों को सहकारी बैंक से नो ड्यूज दी जा रही है। मनफूल दूत के अनुसार अग्रोहा ब्लॉक के नो ड्यूज हिसार में ही लिए जाएंगे।
इसके अलावा आदमपुर, हांसी, नारनौंद, बरवाला आदि ब्लॉकों के उम्मीदवारों को इन्हीं शहरों में बनी सहकारी बैंक की शाखाओं से बकाया राशि जमा करवाने के बाद नो ड्यूज दे दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अब तक हिसार व अग्रोहा ब्लॉक के उम्मीदवारों को एनओसी देने के बाद शहर में स्थित सहकारी बैंक को करीब 22 लाख रुपये की रिकवरी हुई है।