{"_id":"6a21bf489fc5c329130e22bc","slug":"anti-encroachment-drive-launched-in-housing-board-colony-hisar-news-c-21-hsr1020-884635-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड में अवैध निर्माण तोड़ते हुए।
हिसार। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने वीरवार को सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मकानों के बाहर बनाए गए शेड, कमरे, दीवारें और गेट हटाए गए। कार्रवाई सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया जबकि कुछ ने अतिक्रमण हटाने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि करीब एक माह पहले अभियान का शेड्यूल जारी कर लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कहा गया था। इस संबंध में आरडब्ल्यूए, सार्वजनिक नोटिस और मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एचएसवीपी की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से करीब छह घंटे तक अभियान चलाकर मकानों के बाहर किए गए पक्के और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कई लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर कमरे बना रखे थे, जबकि कुछ ने शेड, दीवारें और लोहे के गेट लगाकर कब्जा कर रखा था। टीम ने ऐसे सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।