फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another accused arrested, police took three accused to Punjab-Bihar

Hisar News: एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपियों को पंजाब-बिहार ले गई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested, police took three accused to Punjab-Bihar
हिसार। अग्रोहा क्षेत्र के गांव नंगथला के हरियाणा ग्रामीण बैंक में 11 जनवरी की रात 28 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है जिनमें से चार गिरफ्तार हो चुके हैं। स्पेशल पुलिस की टीम आरोपियों से सीन रीक्रिएट करवाएगी। ताकि पता चल सके कि किस तरह से वारदात को अंजाम दिया। वहीं, चोरी किए गए रुपयों को बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिए गए तीन आरोपियों को लेकर पंजाब और बिहार रवाना हो गई है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वालों में शामिल पांच आरोपी बिहार के और एक पंजाब का रहने वाला है। सभी का आपस में संपर्क हैं। किसी ने गाड़ी की व्यवस्था की तो किसी ने औजारों की। वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब जाकर सभी ने अपना-अपना हिस्सा बांट लिया था। इसके बाद अपने-अपने ठिकानों पर चले गए। वारदात से पहले सभी आरोपियों ने बैंक की पिछली दीवार के पास बैठकर शराब पी थी। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को आठ दिन के रिमांड पर लिया। हालांकि इनसे चोरी किए रुपयों को बरामदगी नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि चोरों को इस बात की जानकारी थी कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं रहता। बैंक में सिर्फ दो ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से एक को चोरों ने तोड़ दिया जबकि, दूसरे की तार काटते हुए एक चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन






बिहार के आरोपी आपस में गहरे दोस्त

वारदात को अंजाम देने वाले बिहार के सभी आरोपी आपस में पक्के दोस्त हैं। भले ही ये मजदूरी करते हैं लेकिन ख्वाब ऊंचे हैं। कुंदन ने बैंक के बारे में अपने साथियों को बताया था। फिर सभी ने मिलकर चोरी की साजिश रची। इनका फोन इस्तेमाल करना ही सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुआ। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी चेतन से पूछताछ जारी है। पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों को लेकर टीम पंजाब व बिहार रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed