{"_id":"695191b68326480e7b0878e7","slug":"ankush-and-amits-team-reach-the-finals-in-the-national-kabaddi-championship-hisar-news-c-21-hsr1005-779579-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नेशनल कबड्डी स्पर्धा में अंकुश और अमित की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नेशनल कबड्डी स्पर्धा में अंकुश और अमित की टीम फाइनल में
विज्ञापन
दयानंद स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियाेगिता में जाैहर दिखाते खिलाड़ी।
बरवाला। मॉडल टाउन स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन नेशनल कबड्डी में अंकुश की टीम ने रोहित की टीम को 31-23 और अमित की टीम ने गौरव की टीम को 36-27 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सीनियर वर्ग की लड़कियों की बैडमिंटन स्पर्धा में पूजा, खुशी, अनु और सीमा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जबकि लड़कों में अनुज, प्रिंस, मंगलदास, मयंक और मोहित के बीच मैच आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग बैडमिंटन में लालबहादुर शास्त्री हाउस और रानी लक्ष्मीबाई हाउस के बच्चे फाइनल में पहुंचे। सब-जूनियर वर्ग में भगत सिंह हाउस और लालबहादुर शास्त्री हाउस के बच्चों के बीच कड़ी टक्कर रही।
कट्टा रेस सीनियर ग्रुप में सपना, शिवानी, शुभम, अंकुश और अमित ने फाइनल में प्रवेश किया, जूनियर वर्ग में दीपांशु, विष्णु, सागर, यासीन और छायांक फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
समाजसेवी सतीश शर्मा, सुनील बूरा, डॉ. नवीन कौशिक, विजय और डॉ. नरेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया मंच संचालन कॉर्डिनेटर नरेश भ्याण ने किया जबकि निर्णायक के रूप में संदीप सांगवान, मोनिका, अंजू, हरीश, सीमा कुंडू, अजय और गुलशन ने भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह 30 दिसंबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सत्यवान कुंडू, प्राचार्य सीमा भनवाला, सतीश गुराना, ईश्वर और संदीप भनवाला आदि मौजूद रहे।