{"_id":"6771ac5dbd5cec70c2042f14","slug":"animal-hospital-buildings-will-be-constructed-in-six-villages-of-hansi-subdivision-hisar-news-c-21-hsr1005-534656-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी उपमंडल के छह गांवों में बनेंगे पशु अस्पताल भवन, 2.23 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी उपमंडल के छह गांवों में बनेंगे पशु अस्पताल भवन, 2.23 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Mon, 30 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल में बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा के लिए 2.23 करोड़ रुपये की लागत से छह पशु अस्पताल बनेंगे। इसमें से तीन जर्जर हो चुके अस्पताल भवनों का फिर से निर्माण करवाया जाएगा। वहीं तीन गांवों में पहली बार अस्पताल बनाए जाएंगे। इनके निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया जाएगा।
गांव चानौत, कंवारी, मुजादपुर, जीतपुरा, देपल व खरकड़ी में राजकीय पशु अस्पताल बनेंगे। इनमें गांव चानौत, कंवारी, देपल व खरकड़ी में प्रत्येक भवन का 40.29 लाख से और मुजादपुर व जीतपुरा में प्रत्येक भवन का 31.11 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। इसमें चानौत, कंवारी, देपल में पशु अस्पताल के पहले से भवन बने हुए हैं, लेकिन ये भवन जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में इनको नया बनाया जाना है। वहीं गांव खरकड़ी, मुजादपुर और जीतपुरा में पहले पशु अस्पताल नहीं है।
यहां पशु अस्पताल न होने के कारण पशुपालक भी परेशान रहते थे। उन्हें पशुओं के उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के सहारे रहना पड़ता था। इसके अलावा दूसरे गांव के पशु अस्पताल के चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता था। इन गांवों के पशुपालक लंबे समय से पशु अस्पताल की मांग कर रहे थे। यहां पर भूमि अधिग्रहण की गई है।
विज्ञापन
निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले माह शुरू कर दी जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पतालों के भवन के निर्माण का काम शुरू होगा। गौरतलब है कि हांसी उपमंडल में 24 राजकीय पशु चिकित्सालय हैं। इनमें 21 वेटरनरी सर्जन तैनात हैं। सरकार की तरफ से अस्पताल की स्थापना होने से पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और पशुपालकों को घर द्वार के नजदीक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान हो सकेंगी।
वेटरनरी सर्जन की होगी नियुक्ति
इन नए बनाए जा रहे राजकीय पशु अस्पताल में पशुपालन विभाग की तरफ से वेटरनरी सर्जन, वीएलडीए सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, ताकि पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवा में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए विभाग की तरफ से बजट भी अलॉट कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की तरफ से अस्पतालों के नए भवन बनाने के लिए काफी समय पहले मांग की गई थी। इसके बाद अब मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो रहा है।
पशु अस्पताल के भवन के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। - अनिल नरवाल, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग