फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger: Farmers stop vehicles carrying garbage

आक्रोश: किसानों ने कचरे से भरे वाहनों को रोका

Sun, 26 Apr 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 26 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anger: Farmers stop vehicles carrying garbage
हांसी में डंपिंग स्टेशन के रास्ते पर चेतावनी बोर्ड लगाते समिति के सदस्य। 
हांसी। बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन पर शनिवार को कचरा लेकर जाने वाले वाहनों को आसपास के किसानों ने रोककर अपनी नाराजगी का इजहार किया। किसानों ने कहा कि कचरा उड़ कर खेतों में आ रहा है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। वहीं, किसानों ने डपिंग स्टेशन के रास्ते पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह कचरे से भरे 30 ऑटो टिप्पर व 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपिंग स्टेशन पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही रोक लिया गया। काफी देर तक वाहन रास्ते में खड़े रहे। वाहन चालकों ने उन्हें समझाया जिसके बाद किसानों ने कहा कि केवल अभी के लिए वह मंजूरी दे रहे हैं। इसके बाद वहां कचरा नहीं आना चाहिए। इस पर वाहन चालक सहमत हो गए। इसके बाद किसानों ने रजवाहे के पुल के पास नगर परिषद के खिलाफ चेतावनी भरा बोर्ड लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुड़ा संघर्ष समिति के संदीप चहल ने बताया कि जिस रास्ते से नगर परिषद के वाहन कचरा लेकर जाते हैं वह रास्ता नहर विभाग व स्थानीय किसानों की तरफ से कृषि कार्य के लिए बनाया गया है। यह संकरा रास्ता है। इस मार्ग से किसी भी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का प्रवेश सख्त मना है। वैसे भी डंपिंग स्टेशन का कचरा नजदीकी खेतों में जाने लगा। पॉलीथिन, प्लास्टिक, अस्पताल का वेस्ट कचरा खेतों की फैल रहा है। इस कारण किसानों ने डंपिंग स्टेशन हटाने के लिए एनजीटी कोर्ट में केस किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग स्टेशन में जाने वाले वाहनों रोकने की जानकारी मिली है। इस मामले में सोमवार को उच्च अधिकारियों व किसानों से बातचीत करके समाधान निकाला जाएगा।- राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।

सिकरारा, विजय यादव संस्कृत बोर्ड परीक्षा के जिला टॉपर। स्रोत-संवाद

सिकरारा, विजय यादव संस्कृत बोर्ड परीक्षा के जिला टॉपर। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed