{"_id":"3f51cdf053e26e59e6f23060d53c58d5","slug":"ancrochment-commety-meating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग रोड रेगुलेशन विजिलेंस एंड एंक्रोचमेंट कमेटी की मीटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग रोड रेगुलेशन विजिलेंस एंड एंक्रोचमेंट कमेटी की मीटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को बिल्डिंग रोड रेगुलेशन विजिलेंस एंड एंक्रोचमेंट कमेटी की मीटिंग में पार्षद अधिकारियों पर खूब बरसे। पार्षदों ने कहा कि शहर में धड़ाधड़ अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
बिल्डिंग ब्रांच कोई एक्शन ही नहीं ले रही। पार्षद या फिर कोई आम आदमी शिकायत करता है तो संबंधित ब्रांच के अधिकारी बिल्डिंग मालिक को निर्माण पूरा करने के लिए समय देते रहते हैं।
विज्ञापन
सब कमेटी के चेयरमैन उदयवीर सिंह मिंटू ने अधिकारियों से पूछा कि एक तरफ तो सीएम साहब 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश जारी करते हैं, दूसरी तरफ आप लोग इन्हें अनदेखा कर रहे हो।
विज्ञापन
48 घंटे तो दूर की बात है आप ऐसे निर्माण करने वालों पर 48 दिन तक भी एक्शन नहीं ले पाते। अधिकारियों ने इसका जवाब दिया कि कागजी कार्रवाई में समय लगता है। अधिकारी भी कई बार व्यस्तता के कारण टेबल पर नहीं मिलते। हम अपना काम समय पर कर रहे हैं।
पार्षदों ने पूछा - शहर में कितनी अवैध बिल्डिंग
पार्षदों ने अधिकारियों से पूछा कि शहर में कितनी बिल्डिंग बन रही हैं क्या उसका रिकॉर्ड आपके पास है। अभी तक आपने किस अवैध निर्माण के खिलाफ क्या एक्शन लिया हमें इसकी रिपोर्ट दी जाए। इस पर बिल्डिंग ब्रांच से इंस्पेक्टर राहुल मोर व संदीप बेनीवाल ने तथ्य समेत रिपोर्ट पेश की।
उन्होंने बताया कि 9 सितंबर से लेकर अब तक उनके पास 23 बिल्डिंग निर्माण की रिपोर्ट आई है। इनमें से वे 18 बिल्डिंग का मौका मुआयना कर चुके हैं। उन्होंने बताया है कि इन बिल्डिंग्स में केवल 14 के ही नक्शे पास हैं, बाकी बिना नक्शे की ही बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया है कि वे जल्द ही इनको नोटिस जारी करने वाले हैं।
पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाएगा निगम
सब कमेटी की बैठक में पार्षदों ने राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, पालिका बाजार से त्योहार के सीजन पर अतिक्रमण हटवाने का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा इसको लेकर एसपी को पत्र लिखा जाएगा। जब भी निगम की टीम बाजारों में जाएगी पुलिस को मौके पर बुलाया जाएगा।
कई बार दी शिकायत, क्यों नहीं लिया एक्शन
मास्टर प्रहलाद सिंह ने भी बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि शिव कॉलोनी में अवैध कब्जा कर रखा गया है।
निगम को बार बार इसके बारे में बताया गया है मगर निगम कोई एक्शन ही नहीं ले रहा। पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आखिर निगम कर क्या रहा है। सभी जनप्रतिनिधि कह चुके हैं कि कम से कम निगम अपनी जमीन व प्लॉट पर तो अवैध कब्जा करने से बचाए। खाली पड़े निगम के प्लॉटों पर दीवार खींची जाए।
अधिकारी नहीं दे पाए रिपोर्ट
सब कमेटी के चेयरमैन पार्षद उदयवीर सिंह मिंटू ने एक महीने पहले हुई सब कमेटी की मीटिंग के बारे में जवाब तलब किया।
उन्होंने कहा कि पहले भी कई प्रस्ताव पास हुए थे। उन पर निगम ने क्या एक्शन लिया। अभी तक क्या कार्रवाई की उनकी रिपोर्ट पेश की जाए। अधिकारी इस पर कोई जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे अगली मीटिंग में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
सब कमेटी की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, पार्षद सरोज खटाणा, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र जुनेजा, अजीत सिंह, मास्टर प्रहलाद सिंह, नगर निगम अधिकारियों में सचिव वीरेंद्र सहारण, बीआई राहुल मोर, संदीप बेनीवाल उपस्थित थे।