{"_id":"64909f52dc22499d4a0ceca4","slug":"an-uncontrolled-car-collided-with-a-tree-due-to-the-arrival-of-nilgai-the-former-sarpanch-died-hisar-news-c-21-hsr1020-160609-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नीलगाय आने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पूर्व सरपंच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नीलगाय आने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पूर्व सरपंच की मौत
विज्ञापन
बरवाला। गांव राजली के पास हांसी मार्ग पर कार के सामने अचानक नीलगाय आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मुगलपुरा गांव के पूर्व सरपंच 52 वर्षीय जोगिंद्र उर्फ बबलू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। वहीं पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संजय के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच जोगिंद्र व उसका चचेरा भाई संजय दोनों मंगलवार दोपहर को कार में सवार होकर हांसी के निकट ढाणी कुम्हारान में सरपंच के पास किसी कार्य से जा रहे थे। कार संजय चला रहा था। राजली नहर के पास अचानक नीलगाय आ गई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में संजय को मामूली चोट आई जबकि जोगिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जोगेंद्र की दो बेटियां व एक बेटा है।
दुर्जनपुर के पास चलती गाड़ी में लगी आग
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग नो पर दुर्जनपुर गांव के समीप सोमवार को चलती गाड़ी में अचानक आग लग गईं। ड्राइवर ने अपने सूझबूझ से गाड़ी को साइड में लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से गाड़ी पूरी तरह जल गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। संवाद