फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An exhibition of rare documents and photographs related to the lives of freedom fighters was organised

Hisar News: स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज, छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
An exhibition of rare documents and photographs related to the lives of freedom fighters was organised
 राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय अभिलेखागार हिसार मंडल की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त जगबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इतिहास को सहेजने और युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की गाथा से परिचित कराने के लिए ऐसी प्रदर्शनी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दाैरान 19 अगस्त 1857 को नागौरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों और ब्रिटिश सेना के बीच संघर्ष के दुर्लभ चित्र दिखाए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने कहा, इतिहास से सीख लेकर हम वर्तमान को बेहतर बना सकते हैं। प्रदर्शनी का संयोजन अभिलेखागार विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार की ओर से किया गया। प्रदर्शनी में वर्ष 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं, दुर्लभ दस्तावेजों एवं छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तथा 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से जुड़े दस्तावेजों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में वर्ष 1857 की क्रांति में वीर सेनानियों जैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे, नाना साहेब पेशवा, कुंवर सिंह जैसे योद्धाओं की तस्वीरें और उनके संघर्ष को दर्शाया गया। हिसार के दादा गणेश लाल की, गांधीवादी नेता बलवंत राय तायल, महान देशभक्त लाला हरदेव सहाय की राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका, 1938 की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हिसार यात्रा व हिसार जिले की जानकारी देते हुए छायाचित्र दर्शाए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. गुरमीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed