फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An acquaintance raped a girl in a hotel in Zirakpur, made a video and blackmailed her

Hisar News: परिचित ने युवती से जीरकपुर के होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
An acquaintance raped a girl in a hotel in Zirakpur, made a video and blackmailed her
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपने ही गांव की युवती के साथ जीरकपुर के होटल में दुष्कर्म किया। युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और रुपयों की उगाही करता रहा। बाद में युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2017 से गांव के अनिल को जानती है। उसी समय से दोनों फोन पर बातें करते आ रहे हैं। जनवरी 2020 में मुझे पंचकूला में काम था। इस बारे में अनिल को बताया। दोनों 17 जनवरी 2020 को पंचकूला चले गए। अगले दिन अनिल मुझे जीरकपुर में एक होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि अनिल ने मेरी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो भी फोन से बना लिया। उसने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। 2021 में मेरी फोटो व वीडियो वायरल कर दी। वह मेरे से जबर्दस्ती पैसों की मांग करता था और डर के मारे मैं उसे पैसे दे देती थी। उसने जुलाई में कहा कि दिल्ली चल। उसके साथ दिल्ली चली गई तो उसने वहां पर भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed