{"_id":"5d603bf08ebc3e93cb7632c9","slug":"aluminai-meet-hisar-news-rtk5135174101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली हॉस्टल के जिस कमरे में रहे, 55 साल बाद पत्नी के साथ उसी कमरे में पहुंचे तभ भर आद ओखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली हॉस्टल के जिस कमरे में रहे, 55 साल बाद पत्नी के साथ उसी कमरे में पहुंचे तभ भर आद ओखें
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अरावली छात्रावास में अपनी पत्नी के साथ खड़े 75 वर्षीय डॉ.गुरबक्श राय मल्होत्रा।
- फोटो : Hisar
Link Copied
आया है मुझे याद फिर वो गुजरा जमाना कॉलेज का... इन लाइनों को गुनगुनाते हुए करीब 70 वर्षीय डॉ. गुरबक्श राय मल्होत्रा लुवास के अरावली हिल हॉस्टल के कमरा नंबर 110 के सामने पहुंचते हैं। यहां कमरे की दीवारों, गेट आदि की ओर देखकर इशारा करते हुए कहते हैं, यही वो कमरा है, जब मैंने वेटरनेरी कॉलेज में दाखिले के बाद पहला साल बिताया। कैसे 55 साल बीत गए... । जब 1963 में यहां दाखिला लिया था, तब यहां एकमात्र हॉस्टल था और वो था हमारा ये अरावली हिल हॉस्टल। बहुत यादें जुड़ी हैं इसके साथ। हल्की मुस्कान और हॉस्टल के दूसरे कमरों की ओर नजरें ठहराते हुए डॉ. गुरबक्श दोस्तों को याद करने लगे।
विज्ञापन
महिपाल वहां रहता था, वहां उस कमरे में सरदार रहता था, और भी न जाने क्या-क्या। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में हुई पहली एलुमनाई मीट में 50 से 70 साल पुराने दोस्त मिले और उन्होंने कालेज और हॉस्टल का दौरा कर अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर एनिमल हसबैंडरी के डिप्टी डायरेक्टर रहे डॉ. गुरबक्श राय ने कार्यक्रम के लिए लुवास के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह, डॉ. त्रिलोक नंदा, डा. अशोक, डॉ. अरुण सांगवान आदि का धन्यवाद किया। शुक्रवार को सभी एलुमनाई ने लुवास के निर्माणाधीन नए कॉलेज का भी भ्रमण किया। इसके बाद यह दो दिवसीय मीट एलुमनाई एसोसिएशन के चुनाव के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।