फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Alternate route will be made for Talwandi Rana with airport boundary by March 31: Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम का एलान- तलवंडी राणा के लिए एयरपोर्ट चहारदीवारी के साथ 31 मार्च तक बनाएंगे वैकल्पिक मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Alternate route will be made for Talwandi Rana with airport boundary by March 31: Dushyant Chautala
तलवंडी राणा के लिए एयरपोर्ट चहारदीवारी के साथ 31 मार्च तक बनाएंगे वैकल्पिक मार्ग : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए निर्देश, अधिकारियों के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
हिसार। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को गांव तलवंडी राणा के लोगों को वैकल्पिक मार्ग देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसके लिए मैप तैयार करेंगे। जो भी विकल्प बेहतर होगा उसके हिसाब से रोड का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट की चहारदीवार के साथ रास्ता बनाया जाएगा। चाहे इसके लिए कितना भी खर्चा क्यों न हो। 31 मार्च तक इसे बनाकर पूरा करेंगे। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय अनाज मंडी परिसर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि तलवंडी राणा के लोगों को फोरलेन रोड से हिसार तक पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा। इन लोगों को राहत दी जाएगी। फोरलेन रोड के अलावा वैकल्पिक रोड उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों की ओर से दिए गए दोनों प्रस्तावों की अधिकारी जांच करेंगे। अधिकारी दोनों की फिजिबलिटी जांच कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

उधर, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हवाई अड्डे के द्वितीय चरण के कार्यों की प्रगति और तृतीय चरण के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा को बैठक ली। डिप्टी सीएम ने इंटीग्रेटेड एविएशन हब के लिए तय समय-सीमा में काम करने के निर्देश दिए। जीएलएफ से सिविल एविएशन विभाग को भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा। सीएलयू के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन, एनवायरमेंट क्लीयरेंस में संशोधन, राणा माइनर की शिफ्टिंग, हवाई अड्डे के लिए हस्तांतरित की गई। जीएलएफ व थर्ड बटालियन की भूमि पर बने भवनों के इस्तेमाल, हवाई अड्डे के लिए जलापूर्ति, ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम संबंधी कार्य, पर्याप्त बिजली आपूर्ति, तीन हाईटेंशन वायर की शिफ्टिंग, 33 केवी के इंडिपेंडेंट सब स्टेशन का निर्माण, एनएच 9 नजदीक मिर्जापुर जंक्शन पर क्लोवर कनेक्टिविटी, कैट-2 लाइटिंग सिस्टम की प्रशासनिक अनुमति, हवाई अड्डे की बाउंड्री वाल व चेन लिंक फेंसिंग संबंधी कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर सोलर पार्क के बारे में भी रिपोर्ट ली। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से पहले तारकोल की परत डालेंगे
उपमुख्यमंत्री ने अनाज मंडी के प्रधान छबीलदास केड़िया द्वारा प्रस्तुत किए गए मांग पत्र पर उन्होंने कहा कि अप्रैल से पहले तारकोल की परत बिछाई जाएगी। सफाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था नगर निगम की ओर से हल की जाएंगी। ट्रस्ट के अस्पताल के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्यमंत्री अनूप धानक, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना,आटो मार्केट के प्रधान बंटी गोयल, अनाज मंडी प्रधान छबीलदास केड़िया, प्रवीण केड़िया, पार्षद कविता केड़िया, कटला श्रीरामलीला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र लाहोरिया, अमित ग्रोवर मौजूद रहे।
बरवाला के लिए 25 करोड़ मंजूर कराए
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में बरवाला कस्बे के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे बरवाला कस्बे के नागरिकों को जलभराव से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
देखना दिल्ली की तरह हवाई पट्टी पर पानी न भर जाए
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा अधिकारियों की बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अधूरे प्रोजेक्ट की फाइल लेकर चंडीगढ़ में एसीएस से मिलो। अगर किसी तरह की दिक्कत आए तो मुझे बताओ। मई महीने से पहले मुझे ड्रेनेज के काम पूरे चाहिए। दिल्ली एयरपोर्ट की तरह यहां पानी हवाई पट्टी पर नहीं भरना चाहिए। इसके लिए निकासी के तीन विकल्प होने चाहिएं।
हैंगर की लाइट छोटी क्यों, जाली क्यों नहीं लगी
हवाई अड्डे पर हैंगर का निरीक्षण करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा यहां इतनी छोटी लाइट क्यों लगाई है। अगर यहां एमआरओ आएगा तो रिपेयरिंग का काम कैसे हो सकेगा। डिप्टी सीएम ने लाइट बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां जाली क्यों नहीं लगाई। अगर हैंगर के अंदर पक्षी घुस गए तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना रहेगा। हैंगर पर जाली का प्रावधान दो दिन में कराएं।
इसी साल शुरू होगा ऐलिवेटेड रोड
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार में ऐलिवेटेड रोड के 2022 में काम शुरू होगा। अगर इसके लिए अधिक बजट की जरूरत पड़ी तो भी इसे पूरा किया जाएगा। सिरसा चुंगी से जिंदल पुल तक यह ऐलिवेटेड रोड होगा।

हिसार की जनता सांसद बना देती तो उप मुख्यमंत्री नहीं बन पाता
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव में हराने का उलहाना प्यार भरे अंदाज से दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले लेने के लायक आप लोगों की मेहनत से बने हैं। बुरा मत मानना अगर आप लोग सांसद बना देते तो मैं विधायक नहीं बनता। अगर विधायक नहीं बनता तो डिप्टी सीएम नहीं बन पाता। अगर डिप्टी सीएम नहीं बनता तो हिसार का विकास नहीं कर पाता। मेरे साथ साथ जोगीराम सिहाग, अनूप धानक की भी सूत बैठगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed