{"_id":"680003ca5a2d5c07ae090a19","slug":"allegations-of-using-substandard-construction-materials-hisar-news-c-21-hsr1020-607023-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाणियों के रास्ते पक्का करने में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाणियों के रास्ते पक्का करने में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप
Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव डोभी निवासी वार्ड-6 के ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप बैनीवाल ने डोभी की पंचायत की ओर से ढाणियों के रास्ते पक्का करने में घटिया ईंटें व निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। प्रदीप बैनीवाल ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजकर सरपंच व ठेकेदार के खिलाफ जांच करवाकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि गांव का सरपंच आजाद सिंह ठेकेदार दीपांशु से ढाणियों के रास्तों का पंचायत फंड से निर्माण करवा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया स्तर की ईंटें व निम्न स्तर की सामग्री लगाई जा रही है। शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री को भी भेजी है। वहीं, सरपंच से इस बारे में बातचीत के लिए कॉल की, लेकिन बात नहीं हो सकी।