{"_id":"6a908f8106efe658c20fadc9","slug":"ajay-accused-in-the-vinod-panu-murder-case-remanded-to-4-day-custody-hisar-news-c-21-hsr1005-939515-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी अजय 4 दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी अजय 4 दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गैंगस्टर विनोद पानू हत्याकांड के दूसरे आरोपी गढ़ी निवासी अजय को सीआईए मिल गेट ने पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। सीआईए ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और उनके ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और उसे किसने हथियार उपलब्ध करवाया था।
इससे पहले आरोपी अजय को 22 अगस्त को पानीपत सीआईए ने गिरफ्तार किया था। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया था कि उनकी टीम 22 अगस्त की शाम को गश्त के दौरान चौटाला रोड पर थी। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से एक युवक पीठू बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक अपना नाम गढ़ी निवासी अजय उर्फ तेल बताया। पुलिस ने आरोपी व उसके पीठू बैग की तलाशी ली तो बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर जांच करने पर उसमें एक रौंद बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
उज्जैन में तैयार की थी योजना
इस मामले में पकड़े आरोपी खरड़ निवासी राकेश ने रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया था कि उज्जैन में उसने विनोद पान्नू को मारने की योजना बनाई थी। वहां से लौटने के बाद वह लगातार उसकी रैकी कर रहा था। वीरवार को मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। इस प्लानिंग को तैयार करने में सुनील सुंडावासिया भी शामिल रहा जिससे उसकी मुलाकात हिसार जेल में हुई थी।