Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air Suffocates: Hisar Becomes the Second Most Polluted City in the Country with an AQI of 338

हरियाणा मौसम अपडेट: हिसार देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 338 रहा एक्यूआई; पंचकूला की रात सबसे ठंडी

Tue, 17 Nov 2026 09:24 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 17 Nov 2026 09:24 AM IST
सार

प्रदूषण का असर पूरे हरियाणा में देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Air Suffocates: Hisar Becomes the Second Most Polluted City in the Country with an AQI of 338
प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अचानक उछाल से सोमवार को हिसार प्रदेश में सबसे ज्यादा और देश में बीकानेर के बाद दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। बीकानेर में एक्यूआई 366 और हिसार में 338 दर्ज किया गया। प्रदेश में हिसार के बाद बल्लभगढ़ (337) में वायु गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब रही। सुबह घना कोहरा छाने से हवा में तैर रहे धूल कण ऊपर नहीं उठ पाए और घने स्मॉग में बदल गए। इस वजह से सुबह 5:30 बजे दृश्यता 100 मीटर तक रह गई और सवा सात बजे तक सूरज के दर्शन भी नहीं हुए।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल बल्लभगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में सोमवार को आंशिक राहत रही। बहादुरगढ़ में एक्यूआई 295, चरखी दादरी में 239, फरीदाबाद में 221, गुरुग्राम में 247 और भिवानी में 255 दर्ज किया गया। दादरी और भिवानी सहित एनसीआर के अन्य जिलों में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के चार सबसे प्रदूषित शहरों में दो हरियाणा के
देश में केवल चार शहरों में ही एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें बीकानेर, हिसार, बल्लभगढ़ और यूपी का गजरौला शामिल हैं। इन चारों में से दो हरियाणा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 145 था हिसार का एक्यूआई
रविवार को हिसार का एक्यूआई 145 था और पहले शनिवार को 358 दर्ज किया गया था। बूंदाबांदी और हवा चलने से कुछ राहत मिली लेकिन सोमवार को एकाएक उछाल आ गया। पिछले 10 दिनों में केवल 15 नवंबर को छोड़ दें तो बाकी दिनों में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है। आठ नवंबर की रात सबसे अधिक 376 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया था।

तापमान में आई गिरावट, पंचकूला की रात सबसे ठंडी
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार-रविवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पंचकूला में सबसे कम 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। करनाल में 11.8 और यमुनानगर में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अगले एक सप्ताह तक यह गिरावट बनी रहेगी। 21 नवंबर को एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि स्मॉग के अचानक बढ़ने की वजह मौसम और स्थानीय कारक हो सकते हैं। सुबह हवा की गति कम रहने और रात्रि तापमान कम (13.7 डिग्री) रहने के कारण कोहरा बना और इस वजह से पीएम 2.5 और पीएम 10 में शामिल प्रदूषकों के कणों की परत बन गई। मंगलवार को भी कोहरा छाने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed