फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air Force soldier dies of swine flu, was married four months ago

Hisar News: स्वाइन फ्लू संदिग्ध एयरफोर्स के जवान मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Air Force soldier dies of swine flu, was married four months ago
पेटवाड़ गांव में जवान के अंतिम संस्कार में पहुंचे अ​धिकारी श्रद्धांजलि देते हुए।  
नारनौंद। हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन पेटवाड़ गांव निवासी 22 वर्षीय एयरफोर्स के जवान शिवकांत शर्मा की गंभीर बीमार के कारण की मौत गई। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि उनके बेटे शिवकांत शर्मा की स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। शुक्रवार शाम को नजदीकी एयर फोर्स अधिकारियों के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ शिवकांत शर्मा का अंतिम संस्कार गांव पेटवाड़ में किया गया।
विज्ञापन

बता दें की गांव पेटवाड़ निवासी करीब 22 वर्षीय शिवकांत शर्मा का जून 2020 में एयरफोर्स में सिलेक्शन हुआ था। फिलहाल उनकी ड्यूटी असम में थी। शिव कांत शर्मा की शादी नवंबर 2023 को हुई थी। शिव कांत शर्मा के पिता कृष्ण शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनका बेटा एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था। 10 मार्च को छुट्टी पूरी हो रही थी। 7 मार्च को उनके बेटे की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिस कारण निजी अस्पतालों से शिवकांत का उपचार करवाया। शिवकांत की तबीयत में कुछ सुधार हो गया था। कृष्ण शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को शिव कांत ने ड्यूटी पर जाने की तैयारी की। 10 मार्च को शिव कांत घर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकला था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद शिवकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद वह एयरपोर्ट पर गिर गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शिवकांत को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वे वहां पहुंच गए। आनन-फानन में शिवकांत को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शिवकांत के पिता कृष्णा शर्मा ने बताया कि उनके बेटे को स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षण बताए जा रहे थे। जिनका डॉक्टर ने इलाज भी शुरू कर दिया था। इलाज शुरू होने के बाद भी शिवकांत की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शिवकांत की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उन्होंने शिवकांत का हिसार के कई अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन उनके बेटे शिवकांत ने हिसार के ही निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि नजदीकी एयर फोर्स स्टेशन के अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार शाम को उनके बेटे शिवकांत का राजकीय सम्मान के साथ गांव पेटवाड़ में अंतिम संस्कार किया गया। शिवाकांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed