{"_id":"0d125b91ace170f47d285678782d9ea4","slug":"agriculture-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख किसानों की मौजूदगी के साथ तीन दिवसीय कृषि दर्शन किसान मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख किसानों की मौजूदगी के साथ तीन दिवसीय कृषि दर्शन किसान मेला संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) में चला तीन दिवसीय कृषि दर्शन किसान मेला सोमवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन
तीन दिनों में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आए एक लाख से ज्यादा किसानों ने 301 कंपनियों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया।
समापन पर टीटीसी केंद्र के निदेशक हिम्मत सिंह ने प्रदर्शनी में लगी सभी स्टॉल के संचालकों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। मेले में किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने से लेकर ग्रीन हाउस तक की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
किसान मेले में किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने से लेकर ग्रीन हाउस तक की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। किसानों को खेती समस्याओं और उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी प्रावधान, खेती मशीनरी, उन्नत बीज, कीटनाशक व उर्वरकों, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाउस, पंप व सोलर तकनीक की जानकारियां ही नहीं, बल्कि इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
किसानों को कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार हासिल करने की नई तकनीकों से भी रूबरू करवाया गया। मेले में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से भी स्टॉल लगाई गई, जहां किसानों को बैंक कर्मचारियों ने कृषि संबंधित लोन सुविधा के बारे में जानकारी दी।
साथ ही बैंक ने फसलों व पशुधन के बीमों के बारे में भी बतलाया। कृषि विकास में बैंकों के अहम रोल के साथ सरकारी की विभिन्न योजनाओं से भी किसानों को अवगत करवाया गया। बैंककर्मियों ने किसानों को बताया कि वो अपनी जमीन पर एक निर्धारित राशि तक का लोन लेकर लाभ उठा सकते हैं।
छात्रों ने भी देखी प्रदर्शनी
किसानों के साथ ग्रामीण छात्रों ने भी मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्रों ने कृषि संबंधी जानकारी लेकर अपना ज्ञान बढ़ाया।
बच्चों ने पंपों, बीजों, खादों व कृषि यंत्रों से लेकर ट्रैक्टरों और ऑटो मोबाइल की स्टॉंल पर जानकारी ली। ग्रामीण छात्रों ने खेती में नई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें मेले में आकर खूब आनंद आया है। इससे उन्हें कृषि संबंधी नई जानकारियां मिली है। मेले में काफी कुछ नया सीखने को मिला।