फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agniveer Recruitment: 1839 youths reached out of 2233, 1500 youth ran, 339 out

अग्निवीर भर्ती: 2233 में से पहुंचे 1839 युवा, 1500 युवाओं ने लगाई दौड़, 339 हुए बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: 1839 youths reached out of 2233, 1500 youth ran, 339 out
हिसार। हिसार कैंट में चल रही अग्निवीर की भर्ती में दूसरे दिन सिरसा जिला के युवाओं की भर्ती की गई। इसके लिए 2233 युवाओं को बुलाया गया था। मगर इसमें से 1839 युवा पहुंचे। 1500 युवाओं ने दौड़ लगाई। 339 युवाओं को प्री हाईट में और दस्तावेज पूरे न होने के कारण बाहर कर दिया। वहीं शुक्रवार को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास कर चुके युवाओं का शनिवार को मेडिकल भी किया गया। उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त तक हिसार कैंट में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद के युवाओं की अग्निवीर की भर्ती की जाएगी। भर्ती 40 से ज्यादा कैमरों की निगरानी में चल रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि रात 10 बजे भर्ती में शामिल होने वाले युवा हिसार कैंट के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। रात 1 बजे युवाओं की एंट्री की गई। सुबह पांच बजे दौड़ करवाई गई। कैंट में युवाओं के प्रवेश के लिए अलग रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल, घड़ी से लेकर कोई भी दवाई अंदर न लाएं युवा
अग्निवीर की भर्ती पारदर्शी तरीके से चल रही है। चप्पे-चप्पे पर युवाओें पर नजर रखी जा रही है। कैमरों के अलावा सेना के जवान नजर बनाए हुए हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए आने वाले युवा मोबाइल, घड़ी से लेकर कोई भी दवाई अंदर न आएं। पकड़े जाने पर युवाओं को तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर की भर्ती सुचारु रूप से चल रही है। 29 अगस्त तक हिसार कैंट में भर्ती चलेगी। भर्ती कैमरों की निगरानी में हो रही है।
- कर्नल मोहित सिंह, भर्ती निदेशक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed