फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agneepath-Agniveer scheme will prove to be very important in protecting citizens from internal threats as well.

आंतरिक खतरों से भी नागरिकों को सुरक्षा देने में बेहद अहम साबित होगी अग्निपथ-अग्निवीर योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Agneepath-Agniveer scheme will prove to be very important in protecting citizens from internal threats as well.
मीडिया से बातचीत करते राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स - फोटो : Hisar
हिसार। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एवं परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स ने कहा है कि युद्ध केवल सीमाओं पर ही नहीं लड़े जाते। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा सशस्त्र बलों में सेवा के लिए आरंभ की जा रही ‘अग्निपथ-अग्निवीर’ योजना एक बेहद अहम योजना है।
विज्ञापन

बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में वत्स ने कहा कि इस योजना से युवाओं को और अधिक अवसर मिलेगा। अग्निपथ योजना एक स्वैच्छिक योजना है। विपक्षी दलों का काम सरकार के हर फैसले का विरोध करना है। धारा 370 ,कोरोना की वैक्सीन का विरोध किया था। 25 फीसदी युवाओं को सेना में स्थायी तौर पर समायोजित किया जाएगा और बाकी 75 प्रतिशत युवाओं को पैरामिलिट्री फोर्स तथा सिविल की नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए उम्र की सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच रखी गई है। इस अवसर पर वीर चक्र से सम्मानित भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सहित एक्स सर्विसमैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed