फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the result, daughters are also ahead in applying for admission in colleges

मिशन एडमिशन- लड़कों से ज्यादा लड़कियां दिखा रही हैं कॉलेज एडमिशन में रूची, 33937 लड़कियां कर चुकी हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
After the result, daughters are also ahead in applying for admission in colleges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं में उत्साह है। प्रदेश भर में अब तक कुल 64559 आवेदन आ चुके हैं। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद अब कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने में भी बेटियां बेटों से आगे हैं। अब तक 33937 लड़कियों और 31038 लड़कों ने आवेदन किया है। वहीं, हिसार का राजकीय कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद है। यहां अब तक 6680 आवेदन जमा हो चुके हैं, प्रदेश के किसी भी कॉलेज में सबसे अव्वल है।
उधर, कॉलेज एडमिशन पोर्टल का सर्वर वीरवार को भी डाउन रहा। फार्म पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों के सामने अब ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन के दौरान समस्या आ रही है। वीरवार को पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण दोपहर तक विद्यार्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं करवा पाए। इसके साथ ही कॉलेज लॉग इन की भी समस्याएं आ रही हैं। दोपहर बाद जब लॉग इन आईडी पर वेरिफिकेशन का लिंक ओपन हुआ तो सर्वर काफी धीमी गति से चला। गौरतलब है कि कॉलेज यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन जमा होने एक अगस्त से आरंभ हुए थे जो कि 8 अगस्त तक चलेंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों द्वार जमा करवाए गए डॉक्यूमेंट्स की पड़ताल कॉलेज शिक्षकों को करनी है। वीरवार शाम करीब 6 बजे तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर हरियाणा के सभी कॉलेजों के 12542 विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुके थे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हिसार में वीरवार शाम 6 बजे तक 6680 विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर सीआरएम जाट कॉलेज हिसार है। पूरे हरियाणा प्रदेश में वीरवार शाम 6 बजे तक 64559 आवेदन आ चुके थे। इनमें हरियाणा राज्य के 46293 व अन्य राज्यों के 2239 विद्यार्थी शामिल हैं। कॉलेज यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए अब तक 52.23 प्रतिशत लड़कियों ने आवेदन किए हैं जबकि 47.77 प्रतिशत लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट में नाम आने पर दाखिला न लेने वाले विद्यार्थी को देनी होगी सूचना
जाट कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आ जाता है और वह दाखिला नहीं लेना चाहता है तो उसे एडमिशन पोर्टल पर इसकी सूचना देनी होगी। ताकि उस विद्यार्थी का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए चयन कर लिया जाए। इसके लिए विद्यार्थी को पोर्टल पर स्टूडेंट लॉग इन पर जाना होगा। उसके द्वारा भरी गई पांच च्वाइस में से जो कॉलेज मिले हैं उनको दोबारा चयन करना होगा। ऐसा न करने पर दूसरी मेरिट सूची में उक्त कॉलेज में स्टूडेंट का नाम शामिल नहीं किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed