फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After leaving the children in the barber shop, the accused killed the woman, was living with her for six months.

बच्चों को नाई की दुकान में छोड़ वापस आकर आरोपी ने की महिला की हत्या, छह माह से रह रहा था साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
After leaving the children in the barber shop, the accused killed the woman, was living with her for six months.
महिला की मौत के बाद एकत्रित हुए आस- पास के लोग। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की सुभाष बस्ती स्थित डीसी पार्क में किराये के मकान में रह रही 35 वर्षीय रमनदीप कौर की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले आरोपी महिला के दोनों बच्चों को कटिंग करवाने के लिए नाई की दुकान में छोड़ आया था। महिला की पहले भी दो बार शादी हो चुकी थी और अब वह कैथल निवासी महावीर के साथ रह रही थी। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है, जो लगातार छापा मार रही है।
जानकारी के अनुसार महिला का विवाह ऐलनाबाद निवासी व्यक्ति के साथ दूसरी बार हुआ था। इसमें से उसका एक लड़का व लड़की है। अपने पति के साथ उसका विवाद होने के चलते महिला उसे छोड़कर करीब छह माह से सिरसा की डीसी पार्क के सामने किराये के मकान में बच्चों के साथ रह रही थी। हालांकि तलाक लेने के लिए मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस दौरान कैथल निवासी महावीर भी महिला और उसके बच्चों के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है महिला का जिस व्यक्ति से पहली बार विवाह हुआ था, उसमें से भी उनका एक बच्चा है, जिसे महिला ने छोड़ दिया था। पुलिस ने महिला के 15 वर्षीय बेटे गगनदीप के बयान पर आरोपी महावीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

झगड़ा होने का बताया जा रहा है कारण
पड़ोस के लोगों का कहना है आरोपी महावीर महिला के साथ ही रह रहा था, जबकि उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते थे। महिला के साथ कहासुनी होने के कारण उक्त आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस अब महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने सहित अन्य कई एंगलों से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपी ने महिला की हत्या किस कारण की है। इसकी अभी पूर्ण पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं आरोपी महावीर को पकड़ने के लिए सीआईए सिरसा व सिटी थाना सिरसा की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर मिले हैं चोट के निशान, दुपट्टे से घोंटा था गला
डीएसपी साधूराम ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद मृतक के बेटे ने बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप ने बताया कि गले को दुपट्टे से दबाया गया था।
घर पर कपड़े सिलाई का करती थी काम
रमनदीप कौर घर पर ही कपड़े सिलाई करने का काम करती थी। बाजार में कई दुकानदारों के साथ उसका संपर्क था, जोकि महिला के घर पर ही कपड़े पहुंचाते थे। इसके ठीक करने व उन्हें तैयार करने का वह काम करती थी।

वर्जन
मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। महिला बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- साधूराम, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed