फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After laying the drinking water supply pipeline, the officials should improve the condition of bad streets

पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने के बाद खराब गलियों की हालत सुधारें अधिकारी : भयाना

Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
After laying the drinking water supply pipeline, the officials should improve the condition of bad streets
हांसी। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को विधायक विनोद भयाना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए सभी प्रबंध पूर्ण रखें। ताकि लोगों को मानसून सीजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां-जहां जल आपूर्ति पाइपलाइन डालने के बाद गलियों की हालत खराब है। उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने धतरवाल अस्पताल वाली गली, वार्ड नंबर 3 व वार्ड नंबर 14 की गलियों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइपलाइन लीकेज मिलती है उन्हें तुरंत दुरुस्त करें ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होती रहे। विधायक ने भाखड़ा लाइन से संबंधित कार्यों को बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। यदि इस कार्य के दौरान किसी प्रकार की जमीनी कठिनाई या प्रशासनिक समस्या आती है तो तुरंत सूचित करें। हर समस्या का समाधान बिना देरी के करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बस स्टैंड में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए मेंटेनेंस कार्य को शीघ्र आरंभ करने के आदेश भी दिए। जिन गलियों का कार्य अलाट किया गया है उनका कार्य शुरू करवाया जाए। नहीं तो उनका टेंडर बदल कर दुबारा लगाया जाएं। शहर की सफाई व्यवस्था को की ओर भी विशेष ध्यान दें। चारकुतुब गेट से लेकर खरड़ चुंगी रोड का निर्माण कार्य शुरू के लिए टेंडर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि नागरिकों द्वारा किए जाने वाले फोन कॉल को रिसीव करें और उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए हर कार्य को अविलंब करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed