फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After killing his father, he buried his body in the soil of his own plot.

Hisar News: बेटे ने मामूली कहासुनी पर पिता की हत्या कर शव अपने ही प्लॉट में मिट्टी में दबाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
After killing his father, he buried his body in the soil of his own plot.
बरवाला कस्बे के रविदास नगर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया।
बरवाला। कस्बे के रविदास नगर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया। घटना 30 अप्रैल की है। पुलिस ने दस दिन से लापता राजमिस्त्री कुलवंत का शव शनिवार को दाैलतपुर राेड के नजदीक गैस एजेंसी के पीछे एक प्लाॅट में मिट्टी खोदकर निकाला। आरोपी राजेश ने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस काे दिए बयान में सराेजबाला ने बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसकी शादी करीब 25 साल पहले वार्ड 19 निवासी कुलवंत (46) से हुई थी। राजेश व सन्नी उसके बेटे हैं। पति राज मिस्त्री का काम करते थे। वह भैणी बादशाहपुर रोड पर गैस एजेंसी के नजदीक के पीछे अपने प्लाॅट में मिट्टी भरत करवाने 30 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे घर से गए थे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद राजेश भी उसी प्लाॅट में चला गया। सन्नी घर में ही था। वह ड्यूटी पर चली गई। दोपहर में घर लौटी तो राजेश ने बताया कि पिता अब तक घर नहीं आए हैं और उनका कहीं पता नहीं चल रहा। राजेश ने एक मई को पिता की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। संदेह के आधार पर शनिवार को पुलिस ने राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से झगड़े के बाद दिया वारदात को अंजाम
राजेश ने बताया कि प्लॉट में मिट्टी भरत करवाते समय उसका पिता के साथ मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्से में आकर उसने उनके सिर में ईंट से वार किया। इससे वे वहीं गिर गए और माैत हो गई। यह देखकर वह घबरा गया और शव को खुर्दबुर्द करने के लिए प्लॉट में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं।

बरवाला कस्बे के रविदास नगर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया।

बरवाला कस्बे के रविदास नगर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed