फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After home delivery, woman dies in civil hospital

Hisar News: घर पर डिलीवरी के बाद नागरिक अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
After home delivery, woman dies in civil hospital
हिसार। शहर के शिव नगर में रहने वाली सुमन (27) की डिलीवरी के बाद सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया सुमन की डिलीवरी घर पर हुई थी और उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि नवजात बच्ची को अस्पताल के नीकू में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एचटीएम थाने की जांच अधिकारी प्रीति ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुमन के परिजनों ने बताया कि वे हांसी के प्रेम नगर के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ साल पहले हिसार के शिव नगर निवासी सोनू से सुमन की शादी हुई थी। सुमन ने सोमवार सुबह बेटी को जन्म दिया और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद ससुरालवाले उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। महिला को बचाने के लिए उसे खून भी चढ़ाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डिलीवरी के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होने से सुमन को बचाया नहीं जा सका। वहीं, परिजनों का कहना था कि वह पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed