फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After Hansi-Jaipur, the case of teenager's pregnancy reached Adampur police station

Hisar News: हांसी-जयपुर के बाद आदमपुर थाने में पहुंचा किशोरी के गर्भवती का मामला

Sat, 05 Aug 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
After Hansi-Jaipur, the case of teenager's pregnancy reached Adampur police station
मंडी आदमपुर (हिसार)। एक नाबालिग लड़की ने हांसी, जयपुर और आदमपुर की पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। किशोरी इस समय करीब आठ माह की गर्भवती है। उसकी दादी और किशोरी के बयान अलग-अलग होने के कारण दो थानों की पुलिस के बाद मामला आदमपुर पुलिस के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर 2022 को हांसी ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने हांसी सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 नवंबर 2022 को उसकी पोती के पेट में दर्द हुआ। इस पर पोती को वह बरवाला के निजी अस्पताल में लेकर गई। अल्ट्रासाउंड करने पर डाॅक्टर ने पोती को 26 हफ्ते का गर्भ बताया और हिसार के नागरिक अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस पर बुजुर्ग महिला अपनी पोती को घर पर ले आई। पुलिस शिकायत में बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी पोती ने बताया कि जब वह अपनी मौसी के पास कोटपुतली (राजस्थान) गई तो वहां अपने मामा की परचून की दुकान पर बैठ जाती थी। यहां पर उसकी दोस्ती अमित नाम के लड़के से हो गई। एक दिन अमित ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह पास के एक खाली प्लाॅट में उसके पास चली गई। वहां पर अमित ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन




इसके बाद किसी को भी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अमित ने इसके बाद 2-3 बार फिर उसी प्लाॅट में गलत काम किया। इससे वो गर्भवती हो गई। हांसी सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जयपुर ग्रामीण पुलिस के पास भेज दिया। वहां पर पीड़िता के बयान हुए तो दादी से अलग कहानी बयां कर दी। किशोरी ने जयपुर ग्रामीण पुलिस को बताया कि वह आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर गई थी। वहां पर किसी अनजान लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी के बयान पर जयपुर ग्रामीण पुलिस ने दोबारा हांसी ग्रामीण पुलिस और आदमपुर पुलिस को मामला भेज दिया। अब आदमपुर पुलिस ने इस मामले में गांव के अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed