फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADO recruitment posts will be filled by reducing the cut off in Haryana

Haryana: कट ऑफ कम कर भरेंगे ADO भर्ती के पद, इंटरव्यू के लिए पदों की संख्या से 2-3 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे

Tue, 31 Jan 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 11:21 PM IST
सार

परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लेने की शर्त रखी गई थी। पेपर अधिक कठिन होने से 57 अभ्यर्थी ही पास हो सके। दलाल ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री मनोहरलाल के संज्ञान में लाया गया था। अब सरकार ने फैसला लिया है कि कट ऑफ को डाउन किया जाएगा।

विज्ञापन
ADO recruitment posts will be filled by reducing the cut off in Haryana
जेपी दलाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से कराई सहायक कृषि अधिकारी (एडीओ) की भर्ती के खाली पदों को भरने के लिए कट ऑफ कम की जाएगी। यह जानकारी कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सिवानी मंडी में एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि कट ऑफ कम कर साक्षात्कार के लिए दो-तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि एचपीएससी की ओर से वर्ष 2022 में सहायक कृषि अधिकारी के 600 पदों के लिए भर्ती की गई थी।

विज्ञापन


परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लेने की शर्त रखी गई थी। पेपर अधिक कठिन होने से 57 अभ्यर्थी ही पास हो सके। दलाल ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री मनोहरलाल के संज्ञान में लाया गया था। अब सरकार ने फैसला लिया है कि कट ऑफ को डाउन किया जाएगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भी उठाए थे सवाल
28 जनवरी को लुवास के दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी इस परीक्षा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने वेटरनरी सर्जन के पदों को लेकर आयोजित परीक्षा में 26 सवालों के उत्तर गलत होने पर भी एचपीएससी को कठघरे में खड़ा किया था। एचपीएससी के चेयरमैन को जवाबदेह बनाने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत अंक की शर्त आयोग का नियम
एडीओ की भर्ती में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने की शर्त को हटाकर अब कम करना कानूनी तौर पर मुश्किल है। विशेषज्ञ बताते हैं कि भर्ती से पहले ही आयोग ने तमाम नियम और रूल जारी कर दिए थे। अब भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब अंकों की शर्त को कम करना मुश्किल है। वहीं, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा का कहना है कि परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने का आयोग का नियम है। इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। जहां सरकार के रूल में प्रावधान है, वह भर्तियां उसके अनुसार होंगी। चेयरमैन ने एडीओ के 600 पद वापस लेने और परीक्षार्थियों को फीस वापस करने की बात को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। यही भर्ती जारी रहेगी।


एडीओ के 600 पद वापस नहीं लिए, सोशल मीडिया में चल रहा मैसेज गलत: एचपीएससी
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे उस मैसेज को गलत करार दिया है, जिसमें एचपीएससी द्वारा एडीओ के 600 पद वापस लेने और परीक्षार्थियों को फीस वापस करने की बात कही जा रही है। एचपीएससी ने स्पष्ट किया कि जो पद वापस लिए हैं, वे 2021 में विज्ञापित हुए 500 पद थे। इसके बाद विज्ञापित हुए 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।



एचपीएससी के प्रवक्ता ने बताया कि 3 दिसंबर 2021 को संबंधित विभाग के अनुरोध के बाद 3 जनवरी 2022 को आयोग द्वारा इन पदों को वापस लेने की घोषणा की गई। आयोग ने उम्मीदवारों द्वारा उनके बैंक खातों के माध्यम से जमा किए गए आवेदन शुल्क को वापस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उम्मीदवारों के बैंक खाते का विवरण आवश्यक है। उम्मीदवार अगले 15 दिनों तक तक इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed