{"_id":"62d1abe313fa7e658e77d6b6","slug":"admission-process-started-for-38-regular-pg-courses-of-gju-will-be-able-to-apply-till-august-8-hisar-news-hsr6367685120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू के 38 नियमित पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरु, 8 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू के 38 नियमित पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरु, 8 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
गुजविप्रौवि में पीजी कोर्सिज के लिए दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. बलदेव राज काम?
- फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने 38 नियमित पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए दाखिला प्रकिया आरंभ हो गई है। कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में हुए आयोजित समारोह में दाखिला प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
पीडीयूसीआईसी के निदेशक मुकेश अरोड़ा ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से आवेदन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। ऑनलाइन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। 11 अगस्त को आवेदक अपने आवेदन को अपडेट या गलती सुधार कर सकता है। स्पोर्ट्स वेटेज के उम्मीदवारों की संभावित स्कोर लिस्ट 13 अगस्त को जारी की जाएगी। 17 अगस्त तक आवेदक अपनी कोई आपत्ति या वेटेज संबंधित कागजात भेज सकता है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 12 अगस्त से एमबीए तथा एमकॉम के लिए और 19 अगस्त से अन्य सभी पीजी कोर्सों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कुलपति ने बताया कि मास्टर ऑफ फिजियोथैरपी को छोड़कर विश्वविद्यालय के यूजीसी कोर्सों में दो अतिरिक्त सीटें हरियाणा निवासी इकलौती लड़की संतान के लिए आरक्षित हैं। एक सीट नार्थ इस्ट के आवेदकों या कोविड-19 में अपने माता-पिता को खो चुके हरियाणा के आवेदकों के लिए आरक्षित है। एक सीट कश्मीर से विस्थापितों के लिए आरक्षित है। संपूर्ण दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी व नियमानुसार संचालित की जाएगी। यूजी कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा, डीन अकेडमिक अफेयर्स प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. संदीप राणा, प्रो.वीके बिश्नोई, पीडीयूसीआईसी के निदेशक मुकेश अरोड़ा, कुलपति के सलाहकार डा. हरदेव सैनी, कुलपति के सचिव मुकेश कुमार, सहायक कुलसचिव अशोक कौशिक उपस्थित रहे।