फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Administration's test: Crowds will gather on roads and exam centers, 33336 candidates will appear for the exam

प्रशासन का इम्तिहान: सड़कों और परीक्षा केंद्रों पर उमड़ेगी भीड़, 33336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Administration's test: Crowds will gather on roads and exam centers, 33336 candidates will appear for the exam
हिसार। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए शुक्रवार को पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। दो दिवसीय परीक्षा के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार सुबह की शिफ्ट में सिरसा-भिवानी के 16688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इतने ही परीक्षार्थी शाम की शिफ्ट के लिए पंजीकृत हैं। इस लिहाज से 33,336 अभ्यर्थी परीक्षा देने शहर में आएंगे। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी होंगे, ऐसे में आंकड़ा 50 हजार के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस हालत में प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। हालांकि यातायात जाम से बचने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 1 लाख 15 हजार 723 परीक्षार्थी जींद, फतेहाबाद व भिवानी में परीक्षा देने जाएंगे। इनके लिए रोडवेज ने 755 बसों का प्रबंध किया है। ऐसे में दो दिन 85 रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा। इससे आम यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। परीक्षा के दोनों दिन 67,058 विद्यार्थी हिसार में बनाए केंद्रों पर परीक्षा देंगे। दूसरे जिलों से कुछ परीक्षार्थी शुक्रवार शाम ही हिसार पहुंच गए और धर्मशालाओं, गुरुद्वारों व मंदिरों में ठहरे। संस्थाओं के लिए यहीं खाने-रहने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक शिफ्ट के लिए 275 शटल बसें
हर शिफ्ट के लिए 275 शटल बसों के जरिये 16,688 अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। भिवानी से दो बसों में 102 परीक्षार्थी नई पुलिस लाइन से लाए जाएंगे। इस तरह दोनों दिन 277 बसों के माध्यम से 67,058 परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने 45 शिक्षण संस्थानों में 67 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। हिसार में 150 शटल बसों की सेवा 16 रूटों पर उपलब्ध रहेगी। शटल बस सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होकर परीक्षा संपन्न होने के बाद तक जारी रहेगी। हर परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से निशुल्क सफर की सुविधा शुरू
परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार से निशुल्क सफर की सुविधा शुरू कर दी गई। वहीं, हेल्प डेस्क पर बसों की जानकारी लेने के लिए परीक्षार्थियों की दिनभर भीड़ लगी रही। बस स्टैंड पर स्थापित हेल्प डेस्क पर 50 कर्मचारी लगाए गए हैं। हिसार के अलावा हांसी, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना, बालसमंद, खांडा खेड़ी, नारनौंद सहित अन्य मुख्य बस अड्डों से परीक्षार्थियों के लिए बसें रवाना होंगी। ये बसें सुबह लगभग 4 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी।
----
आम यात्री जरूरी होने पर ही करें सफर
परीक्षा के कारण शनिवार और रविवार को रोडवेज और परिवहन समिति की बसें लोकल और लंबे रूटों पर नहीं चलेंगी। ऐसे में प्रशासन ने आम यात्रियों से दो दिन जरूरी होने पर ही सफर करने की अपील की है। रोडवेज की बसें रोजाना करीब 95 रूटों पर दौड़ती हैं। इनमें से 85 रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा। वहीं, परिवहन समिति की 227 बसों का 21 रूटों पर संचालन होता, लेकिन इन बसों में परीक्षार्थियों को ले जाया जाएगा।
---
दिल्ली, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए चलेंगी एसी बसें
रोडवेज की एसी बसें परीक्षार्थियों के लिए नहीं चलाई जाएंगी। इन बसों में सिर्फ आम यात्री ही सफर कर सकेंगे। दिल्ली के लिए 11 बसें, चंडीगढ़ के लिए 2 और गुरुग्राम के लिए एक एसी बस चलाई जाएगी।
हिसार से भिवानी जाने के लिए ट्रेनों की समय सारिणी
सुबह 4.20 बजे
सुबह 5.20 बजे
सुबह 6.20 बजे
सुबह 7.35 बजे
सुबह 8.45 बजे
सुबह 10.40 बजे
दोपहर 2.30 बजे
शाम 4.35 बजे
शाम 4.45 बजे
रात 9 बजे
------
हिसार से जींद के लिए ट्रेन
सुबह: 5.15 बजे
-------
बसों से भिवानी जाने वाले परीक्षार्थी केंद्रों पर ही उतरें
भिवानी में 15 परीक्षा केंद्रों के कैंपस भिवानी-हांसी रूट पर हैं। ऐसे में भिवानी जिला प्रशासन ने हिसार से बस के जरिये आने वाले परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र पर ही उतरने की अपील की है। ताकि बस स्टैंड जाकर परीक्षा केंद्र नहीं आना पड़े।

-----
हिसार से शटल बस सेवाओं का रूट चार्ट
रूट नं 1: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से जेएन आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशीला भवन, एफसी कॉलेज फॉर वूमन, श्री देवी भवन हाई स्कूल, एफसी कॉलेज रोड, दयानंद कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।

रूट नं. 2: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से गुरु गोरखनाथ गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ रोड, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, गुरु जंभेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नगर, ब्लूमिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 15ए, कैंपस स्कूल, सीसीएसएचएयू के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 3: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से सीआर छाजूराम लॉ कॉलेज, राजगढ़ रोड, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ रोड, वीपीओ गंगवा, पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 4: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, गुरु नानक देव गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अर्बन एस्टेट- II, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्य नगर के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 5: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 6: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमन, बाईपास दिल्ली रोड, दर्शन एकेडमी, मिर्जापुर रोड, दिल्ली बाईपास, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नजदीक मय्यड़ गांव छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।

रूट नं. 7: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जीएनजेएन गोयंका गर्ल्स हाई स्कूल, पड़ाव चौक, पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहाजपुल, न्यू लाहौरिया विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 8: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से आईडीडीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 14, महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू अनाज मंडी के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 9: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से विजन इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नजदीक डियर पार्क के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 10: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, तलवंडी राणा, एसआरएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तलवंडी राणा के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 11: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से सीआर (छाजूराम) जाट कॉलेज, सेंट कबीर रेजिडेंट एंड डे स्कूल, सेक्टर 13, डाबड़ा रोड, गवर्नमेंट आईटीआई, डाबड़ा रोड, स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 16-17, सेंट मैरी स्कूल, डाबड़ा रोड, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, डाबड़ा रोड के पास छोड़ेगी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 12: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से गवर्नमेंट कॉलेज, नलवा के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 13: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से द रॉयल सैनिक विद्यापीठ, वीपीओ रावलवास खुर्द तथा महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज, भिवानी रोहिल्ला के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।

रूट नं. 14: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से आस्था इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गांव डोभी में छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
रूट नं. 15: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल बगला रोड के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।

रूट नं. 16: शटल बस सेवा परीक्षार्थियों को न्यू पुलिस लाइन से श्री चैतन्य फ्यूचर पाथवेज ग्लोबल स्कूल, अग्रोहा के पास छोडे़गी व वापसी में यहीं से लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed