{"_id":"6592fa533551f965a6069c0b","slug":"adequate-land-not-found-in-old-court-council-will-select-land-again-for-new-building-hisar-news-c-21-hsr1020-291549-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुरानी कचहरी में नहीं मिली पर्याप्त जमीन, परिषद नए भवन के लिए फिर से करेगी जमीन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुरानी कचहरी में नहीं मिली पर्याप्त जमीन, परिषद नए भवन के लिए फिर से करेगी जमीन का चयन
विज्ञापन
हांसी पुरानी कचहरी में जमीन की पैमाइश करते हुए प्राइवेट एजेंसी के कर्मचारी।
हांसी। नगर परिषद कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए अधिकारी अब फिर से जमीन ढूढेंगे। पुरानी कचहरी में पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण परिषद के अधिकारियों की चिंता फिर से बढ़ गई है। नए कार्यालय का निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसके लिए एस्टीमेट भी बनाया गया है, लेकिन नए भवन के लिए जमीन नहीं मिल रही। बीते महीने परिषद द्वारा पुरानी कचहरी की जमीन का चयन किया गया था। इसके लिए जमीन क पैमाइश कराई गई व मुख्यालय में भी बातचीत की गई, लेकिन अब नए भवन के तय मानकों को यह जमीन पूरा नहीं कर रही है। परिषद को नए भवन के लिए करीब दो एकड़ जमीन चाहिए, लेकिन यह जमीन केवल सात मरले है। परिषद द्वारा नया भवन ऐसा बनाने की योजना है कि भविष्य में यहां कार्यालयों की कमी न हो। जिसके चलते फिर से भवन कहीं और शिफ्ट करना पड़े। ऐसे में परिषद अब फिर से जमीन का चयन करने की योजना बना रही है। नए सिरे से जमीन का चयन कर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेजी जाएगी।
बता दें कि बीते महीने नगर परिषद के नए भवन को लेकर जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया शहर में नए कार्यालय के लिए जमीन देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान परिषद के चेयरमैन प्रवीन एलावादी व अधिकारी उनके साथ थे। पहले ढाणी राजू रोड पर स्थित स्लॉटर हाउस की जमीन देखी गई। इस जमीन शहर से दूर होने के कारण जिला नगर आयुक्त ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पुरानी कचहरी का निरीक्षण किया। तब परिषद के कार्यालय के हिसाब से जमीन को सही पाया गया था। उन्होंने परिषद के अधिकारियों को जमीन की पैमाइश, लेआउट व ड्रोन मैपिंग करवाने के लिए निर्देश दिए थे। परिषद द्वारा इससे पहले बोगाराम कॉलोनी में नवनिर्मित कम्यूनिटी सेंटर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन का भी चयन किया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नगर परिषद के नए भवन के लिए पुरानी कचहरी में जमीन पर्याप्त नहीं मिली है। अभी इस बारे में विचार कर रहे हैं।- जयवीर डुडी, एक्सईन, नगर परिषद