फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur's daughter-in-law Drishti and daughter Renu Bishnoi became judges.

Hisar News: आदमपुर की बहू दृष्टि और बेटी रेणु बिश्नोई बनीं जज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Adampur's daughter-in-law Drishti and daughter Renu Bishnoi became judges.
दृ​ष्टि। 
मंडी आदमपुर। हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आदमपुर की बहू दृष्टि और बेटी रेणु बिश्नोई जज बन गई हैं। दृष्टि के ससुर सुनील मित्तल व जेठ नीतिश ने बताया कि उनकी बहू उत्तरप्रदेश के हापुड़ निवासी दृष्टि ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तरप्रदेश के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नीतिश ने बताया कि उसके छोटे भाई एवं दृष्टि के पति जतिन मित्तल 2 साल पहले उत्तराखंड न्यायिक सेवा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिविल जज बने थे। दृष्टि के जज बनने पर परिवारजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सीसवाल की बेटी ने बढ़ाया मान :
गांव सीसवाल की बेटी रेणु बिश्नोई न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनी हैं। नार्दन विद्यालय निदेशक विकास सिंवर ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बेहद गर्व का क्षण है कि स्कूल की पूर्व छात्रा रेणु बिश्नोई ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल की है। रेणु बिश्नोई 2015-16 बैच की छात्रा थी। छात्रा ने कड़ी मेहनत और समर्पण से प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। रेणु के पिता लीलाधर तरड़ (पटवारी) हैं। उनके नाना भूप सिंह राहड़ और मामा वीर सिंह राहड़ जिला पार्षद हैं। रेणु के जज बनने से स्कूल के अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।

दृष्टि। 

दृष्टि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed