{"_id":"6418ab12fd6a9ca9fa008a44","slug":"adampur-market-remained-closed-for-half-a-day-to-cancel-the-municipal-status-hisar-news-c-21-hsr1020-85208-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगरपालिका का दर्जा रद्द कराने के लिए आधे दिन बंद रहा आदमपुर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगरपालिका का दर्जा रद्द कराने के लिए आधे दिन बंद रहा आदमपुर का बाजार
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। नगरपालिका का दर्जा रद्द करवाने के लिए सोमवार को दुकानदारों ने आधे दिन तक बाजार बंद रखा। हालांकि इस दौरान नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बाजार बंद कराने निकले प्रदर्शनकारियों और कुछ दुकानदारों के बीच बहसबाजी भी हुई। बाद में प्रदीप बैनीवाल, जगदीश भादू व अन्य ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के उप प्रधान सतपाल भांभू ने कहा कि नगरपालिका बनने के बाद विकास का कोई कार्य आरंभ नहीं हुआ, जबकि जनता के ऊपर टैक्स थोपे जा रहे हैं। निर्माण करा रहे लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। आदमपुर गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण सेठी ने कहा कि नगरपालिका का कोई फायदा नहीं है, बल्कि नुकसान ही नुकसान है। नगरपालिका बनने के बाद से मनरेगा स्कीम बंद हो गई है। नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद सोनी ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानती है, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। लोगों ने आदमपुर नगरपालिका का दर्जा समाप्त कर जवाहर नगर व मंडी आदमपुर को मिलाकर महाग्राम पंचायत घोषित करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान दीनदयाल गोयल, सचिव गौरव सिंगला, अनूप बंसल, महेंद्र भादू, टेकचंद मुन्ना शर्मा, जगदीश भादू, राजकुमार लंबू, पवन गर्ग, सीताराम, शेरसिंह, अनिल मित्तल, परमानंद, सुशील बिश्नोई आदि मौजूद रहे।