फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action started in the case of Gita Gyan Pracharini Sabha

Hisar News: गीता ज्ञान प्रचारिणी सभा के मामले में कार्रवाई शुरू

Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action started in the case of Gita Gyan Pracharini Sabha
हिसार। आध्यात्मिक गीता ज्ञान प्रचारिणी सभा गीता भवन मोहल्ला रामपुरा कार्यकारिणी के पदों पर असांविधानिक रूप से आसीन पदाधिकारियों ऊषा बख्शी प्रधान, दयानंद बंसल महासचिव व गगन ओबेराय खजांची के खिलाफ अर्बन एस्टेट निवासी चेतन गर्ग द्वारा सीएम विंडो में दर्ज शिकायत पर जिला रजिस्ट्रार कार्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चेतन गर्ग ने बताया कि गीता ज्ञान प्रचारिणी सभा गीता भवन मोहल्ला रामपुरा में उक्त पदाधिकारी सोसायटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए हरियाणा रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन ऑफ सोसायटीज, अधिनियम (2012) की धारा 33 (5) के अंतर्गत गवर्निंग बॉडी की जिला रजिस्ट्रार से बिना स्वीकृति के ही किसी सांविधानिक चुनाव के स्वयं ही सभा के पदों पर आसीन होकर सभा को असांविधानिक रूप से चला रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कार्रवाई से संबंधित एक शिकायत 15 जनवरी 2024 को सीएम विंडो में दी थी, जिसकी तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार ज्ञानचंद द्वारा झूठी व गलत एक्शन टेकर रिपोर्ट (एटीआर) सीएम विंडो पोर्टल पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन

चेतन गर्ग ने बताया कि हाल ही में नव नियुक्त जिला रजिस्ट्रार गौरव शर्मा ने मामले को गंभीरता लेते हुए जवाब दिया है कि वर्तमान में सभा की कोई गवर्निंग बॉडी वर्किंग में नहीं है, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि सभा के उक्त पदाधिकारी अवैध एवं गैर कानूनी ढंग से पदों पर आसीन हैं। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो में दी गई उनकी शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय द्वारा पुन: सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतन गर्ग ने कहा कि अब उन्होंने 4 मई 2024 को तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार ज्ञानचंद लांग्यान के खिलाफ झूठी रिपोर्ट देने पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में इस्तगासा दायर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एसपी को भी इस संबंध में कार्रवाई के लिए लिखा था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसपी के खिलाफ भी इस्तगासा दायर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed