फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   action against sweet store owner

खराब हो चुके 85 किलो घी, 200 किलो गुलाब जामुन और रसगुल्ले कराए नष्ट

Thu, 12 Nov 2020 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
action against sweet store owner
एक मिष्ठान भंडार में गुलाब जामुन चेक करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत। - फोटो : Hisar
हिसार। स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में तीन मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों के सैंपल लिए। साथ ही खराब हो चुकी मिठाइयों को नष्ट करवाया। इस दौरान टीम ने खराब हो चुके 85 किलो घी, 200 किलो गुलाब जामुन व रसगुल्ले, 10 किलो बूंदी व दो किलो काजू कतली को नष्ट करवाया। कार्रवाई के दौरान दो मिष्ठान भंडारों के पास लाइसेंस भी नहीं मिले।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई
बुधवार सुबह सबसे पहली कार्रवाई पुरानी सब्जी मंडी रोड पर विजय क्रीम डेयरी एवं मिष्ठान भंडार में की गई। इस दौरान टीम ने वहां स्टॉक में पड़े 11 किलो गुलाब जामुन, 400 किलो मिल्क केक बर्फी, 250 किलो मावा, 50 किलो क्रीम और 875 किलो रसगुल्ले के सैंपल एकत्र किए। टीम ने इस दौरान वहां 80 किलो घी खुले में पड़ा होने पर व गंदा होने पर और व 100-100 किलो गुलाब जामुन और रसगुल्ला में कीड़े होने पर उसे नष्ट किया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई : टीम ने दूसरी कार्रवाई दिल्ली रोड पर जिंदल चौक के पास शर्माजी बीकानेर मिष्ठान भंडार में की। इस दौरान टीम ने वहां पड़े 10 किलो कलाकंद और 150 किलो चमचम के सैंपल एकत्र किए। इसके अलावा टीम ने वहां छत पर लगी पानी की टंकी के पानी का भी सैंपल लिया। टीम ने छत पर बने गोदाम में खराब हो चुकी दो किलो काजू कतली व 5 किलो घी को नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कार्रवाई : टीम की ओर से तीसरी कार्रवाई दिल्ली रोड पर स्थित जिंदल चौक के पास ओमजी बीकानेर मिष्ठान भंडार में की गई। यहां टीम ने 5 किलो चमचम के सैंपल लिए। इस दौरान खुले में पड़ी 10 किलो बूंदी और काफी समोसों को नष्ट करवाया।
बिना लाइसेंस चल रहे मिष्ठान भंडार
बुधवार की कार्रवाई में शर्मा जी बीकानेर मिष्ठान भंडार और ओमजी बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालकों के पास लाइसेंस नहीं थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से चेतावनी देने के साथ शर्मा जी बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक को नोटिस भी दिया गया। इस नोटिस के आधार पर शर्मा जी बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक को 30 दिन के भीतर लाइसेंस बनवाना होगा अन्यथा उसे 5 लाख रुपये जुर्माना या 6 माह की कैद भी हो सकती है।
ये रहे मौजूद : कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसआई राजवीर, एएसआई राकेश, सुरेंद्र, जयबीर, हेडकांस्टेबल अनिल और धर्मबीर मौजूद रहे।

टीम ने घरेलू सिलिंडर भी किए जब्त
मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई के दौरान ही सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एफएसओ कृष्ण कुमार की टीम ने 10 घरेलू सिलिंडर जब्त किए। टीम को सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी राहुल जिंदल चौक के पास गौरव इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान कर गाड़ियों में एलपीजी गैस भरने का काम करता है। इस दौरान टीम ने वहां से जांच के दौरान 10 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed