{"_id":"6a25b030830797e1f602089c","slug":"accused-of-obtaining-noc-through-forged-signatures-fir-filed-against-11-people-including-eight-directors-of-the-real-estate-company-hisar-news-c-21-hsr1005-886405-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फर्जी हस्ताक्षर कर एनओसी लेने का आरोप, रियल एस्टेट कंपनी के आठ निदेशकों समेत 11 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फर्जी हस्ताक्षर कर एनओसी लेने का आरोप, रियल एस्टेट कंपनी के आठ निदेशकों समेत 11 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हिसार। फर्जी हस्ताक्षर कर नक्शा तब्दीली के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के आरोप में रियल एस्टेट कंपनी ऐरन गोल्डशुक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के आठ निदेशकों समेत 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2011-12 में खरीदी गई दुकान का 14 साल बाद भी कब्जा नहीं दिया गया और उसकी जानकारी के बिना एनओसी हासिल कर ली गई।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने वर्ष 2011-12 में ऐरन गोल्डशुक प्रोजेक्ट्स की हिसार स्थित साइट में दुकान नंबर जी-26 खरीदी थी। कंपनी ने उसे आवंटन पत्र जारी करते हुए वर्ष 2014 में दुकान का कब्जा देने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया गया।
सुनील कुमार का आरोप है कि कुछ समय पहले कंपनी ने ऐरन गोल्डशुक कनॉट पैलेस का नक्शा बदलवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके लिए दुकान खरीदारों के हस्ताक्षर आवश्यक थे। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने एसटीपी विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर उसकी जानकारी और सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर एनओसी के लिए आवेदन कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।