फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of grabbing land by fraudulently signing papers

धोखे से कागज पर हस्ताक्षर करवाकर जमीन हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing land by fraudulently signing papers
हिसार। बीड़ बबरान गांव निवासी राजकुमार ने उसके गांव के ही प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार ग्रेवाल के खिलाफ उससे धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने सदर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसने राजकुमार ग्रेवाल से कुछ दिन पहले आठ हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि राजकुमार ग्रेवाल ने उस दौरान उससे धोखे से कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। 14 नवंबर को वह उधार लिए रुपये लौटाने गया तो आरोपी ने उससे रुपये लेने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसने एक मरला जमीन को उसके पास रहन किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने आरोपी से ऐसा कोई सौदा नहीं किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे हस्ताक्षर किया हुआ कागज दिखाया। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे आपत्तिजनक शब्द कहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 नवंबर को आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि तूने पांच साल पहले जो उस पर एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज करवाया था, उसी का बदला लिया है। आरोप है कि 17 नवंबर को आरोपी ने उससे व उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed