{"_id":"6710344b065f182f02020bc4","slug":"accused-of-fraudulently-transferring-money-to-other-accounts-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-486207-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धोखाधड़ी कर रुपयों को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धोखाधड़ी कर रुपयों को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपयों को निकालना और धोखाधड़ी के रुपयों को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 29 डेबिट कार्ड व 43 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बडाला निवासी ओमबीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना साइबर क्राइम में तैनात सब इंसपेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में था। जिससे वह फोन पर बात करके धोखाधड़ी किए गए रुपयों को निकालकर अपना कमीशन काटकर व्यक्ति के बताए गए खातों में ट्रांसफर कर देता था। अभियोग में जांच अभी जारी है। जांच में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।