{"_id":"5f97295e8ebc3e9b861cae99","slug":"accused-attack-on-two-brother-and-their-mother-hisar-news-rtk580202321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कार्यरत दो भाइयों व उनकी माता पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कार्यरत दो भाइयों व उनकी माता पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
हमले में घायल विपुल।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जवाहर नगर की गली नंबर-2 में रात करीब साढ़े 9 बजे एक घर में कुछ हथियारबंद युवकों ने घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। घायलों जब अस्पताल ले जाया गया तो आरोपियों ने अस्पताल में भी उनके साथ मारपीट की। इसके बाद सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले में जानकारी देते हुए घायल अतुल ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा में सूरत में कार्यरत है। वहीं उसका भाई विपुल हिसार में ही एक्सिस बैंक में कार्यरत है। अतुल ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उनका पड़ोसी सतीश शराब के नशे में गाड़ी लेकर गली में घुसा। इस दौरान सतीश ने उनके घर के बाहर गाय के पानी पीने के लिए बनाई गई खड्डी को गाड़ी से तोड़ दिया। इस दौरान आवाज सुनकर अतुल की माता रेनू बाहर आई और सतीश से बात की तो सतीश ने गालीगलौज शुरू कर दी। अतुल ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी सतीश ने बहस की। उसी समय अतुल का भाई विपुल आया तो उसके साथ भी सतीश उलझ गया। अतुल का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी सतीश अपने करीब 8-10 साथियों सहित हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और घर में तोड़फोड़ की व उन पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसी बीच अतुल ने अपने दोस्त सुनील को फोन कर वहां बुलाया। सुनील ने वहां पहुंचकर तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में भी की मारपीट
31 वर्षीय अतुल, 29 वर्षीय विपुल व उनकी माता रेनू जैसे ही नागरिक अस्पताल पहुंचे, यहां भी आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान आरोपी मारपीट करते हुए एक्सरे रूम तक पहुंच गए। वहीं कुछ देर बाद सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मारपीट कर वहां से फरार हो चुके थे। हमले में तीनों के सिर व अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल तीनों घायल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी कई बार वारदात
सिविल अस्पताल में मारपीट का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में दिन के समय यहां बेशक एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड तैनात दिखाई देता है, लेकिन रात के समय यहां कोई भी पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देता। ऐसे में यहां मरीज भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वहीं अस्पताल से शहर थाना व अनाजमंडी चौकी भी कुछ दूरी पर स्थित होने के कारण अक्सर आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के अंदर भी चौकी होनी चाहिए। ताकि ऐसी वारदात होने पर समय रहते पुलिस पहुंच सके।
ये बोली पुलिस
मौके पर शहर थाना पुलिस से नागरिक अस्पताल पहुंचे एएसआई सुमेर का कहना था कि मामला जवाहर नगर से शुरू हुआ था। इसलिए इसकी जांच भी पीएलए चौकी पुलिस ही करेगी।

हमले में घायल अतुल।- फोटो : Hisar