{"_id":"685ee503f65ed9622907700a","slug":"accused-arrested-for-embezzling-rs-324-lakh-from-finance-company-hisar-news-c-21-hsr1020-656089-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फाइनेंस कंपनी से 3.24 लाख का गबन करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फाइनेंस कंपनी से 3.24 लाख का गबन करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने सत्या माइक्रो कैपिटल फाइनेंस कंपनी की जिंदल चौक शाखा से 3,24,109 के गबन मामले में नामजद मुख्य आरोपी गांव सदलपुर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अमित जुलाई 2022 से फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। आरोपी ने कंपनी के 16 ग्राहकों से 3,24,109 की राशि की वसूली की, लेकिन यह रकम कंपनी में जमा न कर गबन कर ली। आरोपी ने कंपनी के रीजनल मैनेजर को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में सत्या माइक्रो कैपिटल फाइनेंस कंपनी के जोनल विजिलेंस अधिकारी पवन कुमार की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमित से गहन पूछताछ की जा रही है।