{"_id":"68d2e0a8ed5258c38a08def7","slug":"accident-near-kfc-restaurant-scorpio-collided-with-tractor-trailer-and-car-six-injured-including-a-woman-hisar-news-c-21-hsr1005-716133-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केफसी रेस्टोरेंट के समीप हादसा : स्कॉर्पियो ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार को टक्कर, महिला सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केफसी रेस्टोरेंट के समीप हादसा : स्कॉर्पियो ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार को टक्कर, महिला सहित छह घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौजूद लोग।
हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 हिसार रोड पर केएफसी रेस्टोरेंट के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व आई-10 कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत 6 लोग घायल हो गए।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। इसके बाद स्कॉर्पियो ने डिवाइडर पार करके हिसार की तरफ जा रही एक कार से टकराई गई। हादसे में महिला, सेवानिवृत्त एक्सईएन सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
हादसे में स्कॉर्पियो व आई-10 कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई जिसे बाद में क्रेन की मदद से सीधा किया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। मूल रूप से बास व फिलहाल हिसार के सेक्टर 16-17 निवासी महावीर प्रसाद ने बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत्त एक्सईएन है और वह जमालपुर में किसी परिचित के आवास पर शोक प्रकट करने गए थे। उनके साथ कार में उसके भाई व अन्य रिश्तेदार थे। वापसी में उन्होंने भाई व अन्य रिश्तेदार को हांसी बस स्टैंड पर बास जाने के लिए उतारा। वह पत्नी मधुबाला सहित हिसार जाने लगे। उन्होंने बताया कि केएफसी के समीप हिसार से हांसी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर से उछल कर हिसार की तरफ आई और अचानक से उन्हें टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। महावीर ने अपने परिचितों को फोन कर हादसे की सूचना दी। वहीं टोल प्लाजा पर तैनात एनएचएआई की एंबुलेंस उन्हें लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में ट्रैक्टर सवार प्रेम नगर निवासी विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। स्कॉर्पियो में सवार बवानीखेड़ा निवासी रोहित, राहुल व विशाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।