{"_id":"67f2d5277747173f9a024d49","slug":"a-youth-was-injured-in-a-knife-attack-in-patel-nagar-hisar-news-c-21-hsr1005-600389-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटेल नगर में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटेल नगर में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल
Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर निवासी एक युवक पर दो भाइयों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी देवा ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करता है। वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दोस्तों के साथ घर के पास एक पार्क में बैठा था। वहां दोस्त सागर और उसका भाई अमन भी था। रुपये के लेन-देन को लेकर सागर के साथ उसकी कहासुनी हो गई। फिर सागर ने उस पर ईंट से हमला किया। फिर दोनों भाई वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों वापस आए और एक हमलावर ने उसकी कमर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह बेहोश हो गया।
2 अवैध पिस्तौल सहित 7 कारतूस बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
हिसार। हिसार सीआईए ने रायपुर चौक दिल्ली रोड से दो व्यक्तियों को काबू कर 2 अवैध पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। एएसआई मांगेराम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान रायपुर चौक दिल्ली रोड हिसार पर अवैध हथियारों सहित दो व्यक्तियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के रायपुर चौक पहुंची तो वहां दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देख दोनों अचानक तेजी से रायपुर की तरफ जाने लगे। मगर पुलिस ने दोनों को काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम लाडवा निवासी सुभाष उर्फ सूबा और मीरपुर निवासी सन्नी उर्फ गांधी बताया। तलाशी लेने पर सुभाष उर्फ सूबा के कब्जे से एक लोडेड अवैध पिस्तौल .32 बोर मिला, जिसे खाली करने पर उसमें से 4 कारतूस बरामद हुए। दूसरे व्यक्ति सन्नी उर्फ गांधी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ, जिसे खाली करने पर उसकी मैगजीन से 3 कारतूस बरामद हुए।