फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young woman, distressed by the circulation of objectionable photos on social media, consumed poison and died.

Hisar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती ने खाया जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young woman, distressed by the circulation of objectionable photos on social media, consumed poison and died.
हिसार। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत युवती (37) ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी अविवाहित बहन का संदीप नामक युवक से परिचय था। उससे फोन पर बातचीत करती रहती थी। परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। इसके बावजूद संदीप लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि अगर युवती ने कहीं और शादी की तो वह उसके साथ ली गई तस्वीरें वायरल कर देगा।
विज्ञापन

21 सितंबर को संदीप ने बहन की अपने साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले गए, पर उसे बचाया नहीं जा सका। जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed