{"_id":"68d03e37f7429ba0770dc678","slug":"a-young-man-was-crushed-to-death-by-a-dumper-at-landhdi-toll-hisar-news-c-21-hsr1020-715214-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लांधड़ी टोल पर डंपर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लांधड़ी टोल पर डंपर ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
लांधड़ी-चिकनवास टोल पर पड़ा मृतक का शव।
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित लांधड़ी-चिकनवास टोल पर रविवार सुबह डंपर के नीचे आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद अग्रोहा थाना पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले से सड़क किनारे खड़ा था, जो अचानक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद शव को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है। युवक के एक हाथ पर ‘बिजेंद्र’ नाम और दूसरे पर सर्प का टैटू गुदा हुआ है। हाथ में कैनुला (ग्लूकोज चढ़ाने वाली सिरिंज) लगी मिली है, जिससे संभावना है कि वह हाल ही में किसी अस्पताल में भर्ती था। पुलिस आसपास के अस्पतालों से संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, लोडिंग डंपर चालक गंगानगर से कोलकाता जा रहा था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।